पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है| यहा पर लुभ्तप्राय प्राणियों, जैसे हिमालय आइबैक्स, हिम तेंदुआ, भरल, ऊनी ख़रहा, तिब्बती भेड़िया और हिम मुर्ग सहित कई अन्य जानवरों तथा कई प्रकार की विशिष्ट वनस्पति जैसे रतनजोत, सलमपंजा, सोमलताबहुतायत में पाई जाती है।

“एडवांस एंड डिसेंट: माय लाइफ इन पब्लिक सर्विस” किसकी आत्मकथा है?

“एडवांस एंड डिसेंट: माय लाइफ इन पब्लिक सर्विस” आरबीआई के पूर्व गवर्नर वाई.वी.रेड्डी की आत्मकथा है| इस पुस्तक में रेड्डी ने केंद्र सरकार के साथ उनके कई खट्टे मीठे अनुभवों का वर्णन किया गया है| वर्तमान में रेड्डी 14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप कार्यरत है|

नैनो-विज्ञान क्या है?

नैनो-विज्ञान भौतिकी, रसायन-विज्ञान तथा जीव-विज्ञान सहित विज्ञान की विभिन्न शाखाओं का समन्वित रूप है, जिसके अंतगर्त नैनो कण, नैनो गुच्छ आदि के भेद खोलने के प्रयास किये जाते है| नैनो-विज्ञान में परमाणुओं एवं अणुओं के अत्यंत सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया जाता है|

विश्व मादक पदार्थ निरोधक दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व मादक पदार्थ निरोधक दिवस प्रतिवर्ष 26 जून को मनाया जाता है| इस दिन मादक पदार्थ के संघर्ष के क्षेत्र में पायी जाने वाली चुनौतियों को दूर करने तथा इस संबंध में सही उपाय किए जाने पर चर्चा की जाती है|

कैलाश और मानसरोवर के लिए भारतीयों के लिए सड़क मार्ग कब खोला गया था?

कैलाश और मानसरोवर के लिए भारतीयों के लिए सड़क मार्ग 28 जून 1981 में खोला गया था| चीन ने 1962 के युद्ध के बाद यह रास्ता बंद कर दिया था| धार्मिक महत्त्व होने के कारण इस रास्ते को खोला गया था |