विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व शरणार्थी दिवस प्रतिवर्ष 20 जून को मनाया जाता है| यह दिवस पूरे विश्व में शरणार्थियों की स्थिति के बारें में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

राजनितिक दल फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की थी?

राजनितिक दल फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में की थी| जब बोस ने इस राजनितिक दल की स्थापना की थी, तब वे कांग्रेस के ही सदस्य थे| 1947 में इस पार्टी का नाम बदलकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कर दिया गया था| वर्तमान में इस पार्टी के महासचिव देवव्रत विश्वास है|

बिक्सबी ब्रिज कहाँ पर स्थित है?

बिक्सबी ब्रिज कैलिफोर्निया में स्थित है| यह पुल जमीन से 280 फीट ऊँचा है| इस पुल का निर्माण स्थानीय बिग-सॉर क्षेत्र के लोगों के लिए किया गया था, क्योंकि वे सर्दियों में कहीं जा नहीं पाते थे। यह पुल ‘ग्रेसफुल आर्किटेक्चर’ की श्रेणी में आता है। यह दुनिया का अनोखा ऐसा पुल है, जिसका कंक्रीट

भारतीय ओलंपिक संघ क्या है?

भारतीय ओलम्पिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) है। इसका कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन करना तथा भारतीय दल का प्रबंधन करना है। यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ कि तरह भी कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का

कामाख्या मन्दिर कहाँ पर स्थित है?

कामख्या मंदिर गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है| यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है| मां भगवती कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ सती का यह मंदिर इक्यावन शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहीं पर भगवती की महामुद्रा (योनि-कुण्ड) स्थित है। वर्तमान में यह मंदिर तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है|