अन्तराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?

अन्तराष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड के दि हेग में स्थित है| इसमें 15 न्यायाधीश होते है| इनकों संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ मतदान के जरिए चुना जाता है| इसमें दो न्यायाधीश एक ही देश राष्ट्रीयता रखने वाले नही हो सकते है|

होटल ताज कहाँ पर स्थित है?

होटल ताज मुंबई में स्थित है| हाल ही में होटल ताज को ट्रेडमार्क दिया गया है| यह भारत की पहली ऐसे ईमारत है, जिसे ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन मिला है| ताजमहल होटल का निर्माण 1903 में गेटवे ऑफ़ इंडिया के भी पहले किया गया था| उस समय यह इन्डियन नेवी को हार्बर की तरफ रास्ता दिखाने

पी.के. काव कौन थे?

पी.के. काव प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे| काव भारत में ताप-नाभिकीय संलयन (थर्मो-न्यूक्लियर फ्यूजन) के क्षेत्र में दिग्गज माने जाते थे| इन्हें ताप-नाभिकीय संलयन के जरिए उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

बेलुगा व्हेल कहाँ पर पायी जाती है?

बेलुगा व्हेल आर्कटिक में पायी जाती है| इन व्हेल्स 18 फुट लंबी होती है, तथा इसका वजन 1600 किलो तक होता है| यह व्हेल्स अपने रंग और हाव-भाव के कारण लोगों में बेहद पॉपुलर रहती हैं।

‘सिटीजन क्लेम’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘सिटिजन क्लेम’ पुस्तक के लेखक जॉन ब्यू है| इस पुस्तक में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली की जीवनी का संक्षिप्त वर्णन किया गया है|