विश्व रक्तदान दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रक्तदान दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है| यह दिवस जरूरतमंद व्यक्ति के लिये रक्त-आधान और रक्त उत्पाद आधान की जरूरत को पूरा करने के लिए मनाया जाता है| इसका दिवस को मनाने का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है|

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है| अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम के वैश्विक स्तर पर समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और प्रयास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत की गई थी| इस विश्व बाल श्रम दिवस का विषय “संघर्ष और

इंदिरा गाँधी- ए लाइफ इन नेचर पुस्तक के लेखक कौन है?

इंदिरा गाँधी- ए लाइफ इन नेचर पुस्तक के लेखक जयराम रमेश है| इस पुस्तक में कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में तौर पर पहचान रखने वाली भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा के प्रकृति के अगाध प्रेम का वर्णन किया गया है|

नीति आयोग क्या है?

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा गठित वह संस्थान है, जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है| इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे सुद्दढ राज्यों का निर्माण करना है, जो आपस में एकजुट होकर एक सद्दढ भारत का निर्माण करे तथा केंद्र की ज्ञान प्रणालियां विकसित करना है|

ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को कब सौंपा था?

ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को 13 जून 1956 को सौंपा था| स्वेज नहर को फ़्रांसिसी इंजिनियर की देखरेख में बनाया गया था| 1888 में संधि हुई कि यह नहर युद्ध और शांति दोनों समय में सभी देशों के जहाजों के लिए खुला रहेगा पर अंग्रेजों ने 1904 में संधि तोड़ते हुए नहर