“द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस” पुस्तक की लेखिका कौन है?

“द मिनिस्ट्री ऑफ़ अटमोस्ट हैप्पीनेस” पुस्तक की लेखिका अरुंधती रॉय है| इस पुस्तक में समाज के हाशिए के लोगों- पागल आत्माएं और बुरे लोगों का वर्णन किया गया है| रॉय के पहले उपन्यास “द गॉड ऑफ़ स्मॉल थिंग्स” को मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

जीएसएलवी एमके-3 क्या है?

जीएसएलवी एमके-3 विश्व का सबसे भारी रॉकेट है| इसका वजन 630 टन है| इसकी ऊंचाई 42 मीटर है| इसका पूरा नाम जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट है| यह स्पेस में 4 टन तक के वजन वाले सैटेलाइटस ले जा सकता है|

टाइटन अरुम क्या है?

टाइटन अरुम दुनिया का सबसे बदबूदार फूल होता है| यह 2 मीटर तक लंबा है| इस फूल की बदबू सड़े हुए मांस जैसी होती है, जिस कारण इस फूल को कोपर्स फ्लावर कहते है| यह फूल सिर्फ दो दिन खिलता है, बाद में मुरझा जाता है|

मिखाइल गोर्वोचोव कौन थे?

मिखाइल गोर्वोचोव सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति थे| इन्होने सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के पद पर भी कार्य किये थे| इन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| इन्होने जर्मनी के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था|

विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है| यह दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है| यह दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण मुद्दों के बारे में आम लोगों को जागरुक करना है| पर्यावरण दिवस का इस वर्ष का विषय “कनेक्टिंग पीपल टू नेचर” रखा गया है|