‘नाटो’ क्या है?

‘नाटो’ नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) 28 देशों का संगठन है| इसकी स्थापना अप्रैल 1949 में की गई थी| इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में स्थित है| इस मुख्यालय का डिज़ाइन संगठन की एकता और अनुकूलनशीलता से प्रेरित है। यह इमारत एवं पूरा परिसर ग्रीन टेक्नोलॉजी से बना है, जो प्रकृति के अनुकूल है।

अमेरिका में मेमोरियल डे कब मनाया जाता है?

अमेरिका में मेमोरियल डे प्रतिवर्ष मई माह के अंतिम सोमवार को मनाया जाता है| यह दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है, जो सेना में रहते हुए शहीद हुए थे| इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है|

अन्तर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस 28 मई को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा महिलाओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना है|

अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है| यह दिवस “सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का एक दिन है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान संचालन में सेवा की है| अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस का इस वर्ष का विषय “विश्वभर शांति में निवेश” रखा गया है|

मानवधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना कब की गई थी?

मानवधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना 1961 में की गई थी| इस संगठन की स्थापना ब्रिटिश के वकील पीटर बेनेंसन के द्वारा दुनियाभर के जेल में बंद बेगुनाह लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए की गई थी| इस संस्थान को शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| वर्तमान में यह संस्थान 150 देशों