विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है| यह दिवस सभी स्वास्थ्य खतरों से बचाने के लिए तंबाकू चबाने या धुम्रपान के द्वारा होने वाली सभी परेशानियों से बचाने के हेतु मनाया जाता है| विश्व तम्बाकू निषेध दिवस इस वर्ष का विषय “तंबाकू-विकास के लिए एक खतरा” रखा गया है|

‘यूरोपियन गोल्डन शू’ पुरस्कार का संबंध किस खेल से है?

‘यूरोपियन गोल्डन शू’ पुरस्कार का संबंध फुटबॉल से है| यह पुरस्कार यूरोप में शीर्ष डिवीज़न की राष्ट्रीय लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले फूटबालर को यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है|

सफारी वर्ल्ड पार्क कहाँ पर स्थित है?

सफारी वर्ल्ड पार्क बैंकॉक के मिनबुरी जिले में स्थित है| यह पार्क 1998 में खोला गया था| इस पार्क में ओपन जू के साथ साथ मरीन पार्क भी है| इस पार्क में लोगों को एशिया और अफ्रीका के जंगलों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है|

विश्व जैव विविधिता दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व जैव विविधिता दिवस प्रतिवर्ष 22 मई को मनाया जाता है| जैव विविधिता सभी जीवों एवं पारिस्थितिक तंत्रों की विभिन्नता एवं असामनता को कहा जाता है|

रेडवुड ट्री कहाँ पर स्थित है?

रेडवुड ट्री अमेरिका के कैलोफोर्निया में सिएरा-नेवाडा रेंज के सेकोइया नेशनल पार्क में स्थित है| इस ट्री की ऊंचाई 274. 9 फीट है| इस ट्री के तने की चौड़ाई 36.5 फिट है| इस ट्री को यहाँ का जनरल शेरमन भी कहा जाता है|