सलारजंग सग्रहालय कहाँ पर स्थित है?

सलारजंग सग्रहालय हैदराबाद में स्थित है| इसकी स्थपाना 1951 में की गई थी| यह संग्रहालय एशिया का सबसे बड़ा और पुराना संग्रहालय है| इस संग्रहालय में ओरंगजेब की तलवार, टीपू सुल्तान की अलमारी, शाहजहाँ व जहाँगीर की कटार है| इस संग्रहालय का एक मुख्य आकर्षण 19वीं सदी की ब्रिटिश संगीतमय घड़ी है, जिसे इंग्लैंड से

राष्ट्रीय संग्रहालय कहाँ पर स्थित है?

राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली में स्थित है| इसकी स्थापना 1949 में की गई थी| इसमें 2 लाख से अधिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमे कीमती गहने, पेंटिंग, राजाओं के शस्त्र दुर्लभ सजाने वाले सामान शामिल हैं। इसमें सभ्यता के चरणों विभिन्न धर्मों से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।

सिनुलोग सेंटो निनो फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

फिलीपींस के शहर सिबू सिटी में सिनुलोग सेंटो निनो फेस्टिवल प्रतिवर्ष जनवरी महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है| यह फिलीपींस का सबसे बड़ा धार्मिक फेस्टिवल है।

भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय सेना दिवस प्रतिवर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| करियप्पा ने 15 जनवरी 1949 को यह पदभार ग्रहण किया था। हाल ही में भारतीय सेना ने 69वां सेना दिवस मनाया है|