विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है| विश्व हिंदी दिवस वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है| जबकि, राष्ट्रिय हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रिय स्तर पर देशभर में मनाया जाता है|

मिरोस्लाव क्लोस का संबंध किस खेल से है?

मिरोस्लाव क्लोस जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी है| जर्मनी की टीम की और से उनके नाम सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड दर्ज है| इन्होनें 137 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक 71 गोल किये है, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है| इन्हें 2006 विश्व कप में गोल्डन बूट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

 “कम्फर्ट वूमेन” प्रतिमा कहाँ पर स्थापित है?

“कम्फर्ट विमेन” प्रतिमा दक्षिण कोरिया में स्थापित है| यह प्रतिमा दुसरे विश्व युद्ध के दौरान टोक्यो द्वारा दक्षिण कोरियाई महिला को अपनी सेना के लिए यौन दासी बनने पर मजबूर करने के प्रतीक के रूप में स्थापित की गई थी| हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने दक्षिण कोरिया में स्थपित “कम्फर्ट वुमन”

विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा कहाँ पर शुरू की गई थी?

विश्व की पहली अंडरग्राउंड रेल सेवा 1863 में लंदन में शुरू की गई थी| यह ट्रेन पहली बार पैडिंगटन से फैरिंगडॉन स्ट्रीट स्टेशनों के बीच चली थी| दुनिया भर की मेट्रो रेल सेवाएं इसी की नकल करते हुए अपने मैप तैयार करती हैं। भारत में पहली मेट्रो (कोलकाता) की शुरुआत 1984 में की गई थी।