91. किस संगठन ने कर चोरी, विदेशी अघोषित संपत्ति और बेनामी संपत्तियों के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है?
[A] भारतीय रिजर्व बैंक
[B] प्रवर्तन निदेशालय
[C] केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड
[D] केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड
Show Answer
Correct Answer: C [केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड]
Notes:
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कर चोरी, विदेशी अघोषित संपत्ति और बेनामी संपत्तियों से संबंधित शिकायतों के लिए एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया है। यह कदम ई-गवर्नेंस को बढ़ाने और टैक्स चोरी को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण है।
92. 2015 में “कायाकल्प” नाम की राष्ट्रीय पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी?
[A] विज्ञान मंत्रालय
[B] स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
[C] कृषि मंत्रालय
[D] महिला और बाल विकास मंत्रालय
Show Answer
Correct Answer: B [स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ]
Notes:
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015 में “कायाकल्प” नाम की राष्ट्रीय पहल शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की स्वच्छता मं् सुधार करना था। हाल ही में, स्वच्छता के उच्च मानकों के लिए सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किये गये।
93. “2020 हूरून ग्लोबल 500” सूची में किस कंपनी को शीर्ष पर स्थान दिया गया है?
[A] एप्पल
[B] अमेज़न
[C] वॉलमार्ट
[D] स्पेस एक्स
Show Answer
Correct Answer: A [एप्पल]
Notes:
‘2020 हूरून ग्लोबल 500’ सूची के अनुसार, एप्पल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है, जिसका मूल्य 2.1 ट्रिलियन डॉलर है और इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट और अमेज़न का मूल्य 1.6 ट्रिलियन डॉलर है। इस सूची में 11 भारतीय कंपनियां शामिल है, भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे है जिसका मूल्य 169 बिलियन अमरीकी डालर है।
94. RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार, कॉर्पोरेट दिवालियापन के समाधान के लिए औसत समय क्या है?
[A] 330 दिन
[B] 300 दिन
[C] 400 दिन
[D] 433 दिन
Show Answer
Correct Answer: D [433 दिन]
Notes:
भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपनी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2020 तक, IBC के तहत कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी के समाधान के लिए औसतन 433 दिन लगे। 2019 में शुरू किये गये इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के अनुसार, इन्सॉल्वेंसी को हल करने का अधिकतम समय 330 दिनों का है।
95. भारत ने किस क्षेत्र के देशों के साथ अकादमिक सहयोग के लिए एक मिलियन डॉलर की सुविधा स्थापित करने का निर्णय लिया है?
[A] यूरोप
[B] दक्षिण अमेरिका
[C] अरब
[D] एशिया
Show Answer
Correct Answer: C [अरब]
Notes:
भारत ने अरब जगत के साथ शैक्षणिक सहयोग के लिए एक मिलियन डॉलर की सुविधा स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह अरब-भारत सहयोग मंच की तीसरी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में तय किया गया था। यह बैठक एक वर्चुअल फॉर्मेट में आयोजित की गई थी।
96. टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के दिशानिर्देशों की समीक्षा करने के लिए केंद्र द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष कौन थे?
[A] अमिताभ कांत
[B] शशि एस. वेम्पति
[C] प्रकाश जावड़ेकर
[D] सलीम वर्मा
Show Answer
Correct Answer: B [शशि एस. वेम्पति]
Notes:
केंद्र सरकार ने प्रसार भारती के सीईओ शशि एस. वेम्पति की अध्यक्षता में टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के दिशानिर्देशों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया था। इस समिति ने हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मंत्रालय रिपोर्ट में इस समिति द्वारा की गई सिफारिशों का मूल्यांकन करेगा।
97. ‘इनजी’ जिसकी मृत्यु हाल ही में अमेरिका के ओरेगॉन के चिड़ियाघर में हुई, किस प्रजाति का जानवर था?
[A] हाथी
[B] हिप्पोपोटामस
[C] ओरंगुटान
[D] जिराफ
Show Answer
Correct Answer: C [ओरंगुटान]
Notes:
दुनिया की सबसे उम्रदराज़ ज्ञात ओरंगुटान इंजी की मृत्यु हाल ही में ओरेगन चिड़ियाघर में हुई, वह 61 वर्षीय मादा सुमात्रान ओरंगुटन थी। आईयूसीएन रेड लिस्ट के अनुसार, ओरंगुटान की तीन प्रजातियाँ हैं – बोर्नियन ओरंगुटान, तपनौली ओरंगुटान और सुमात्रान ओरंगुटान, यह सभी गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध हैं। वर्तमान में केवल 15,000 सुमात्रान ओरंगुटान और 800 तपनुली ओरंगुटान बचे हैं।
98. रुशिकुल्या समुद्र तट, जो हाल ही में खबरों में था, भारत के किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
[A] महाराष्ट्र
[B] ओडिशा
[C] आंध्र प्रदेश
[D] केरल
Show Answer
Correct Answer: B [ओडिशा]
Notes:
जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने कछुओं के लिए सबसे बड़े सामूहिक घोंसले के स्थान रशिकुल्या समुद्र तट में लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुओं को टैग करना शुरू कर दिया है। इसके द्वारा कछुओं के प्रवास पथ को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 30,000 कछुओं को टैग करने का लक्ष्य रखा है।
99. रक्षा क्षेत्र के संदर्भ में ‘ASMI’ क्या है, जो हाल ही में खबरों में देखा गया था?
[A] मशीन पिस्टल
[B] मानव रहित हवाई वाहन
[C] एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
[D] आर्टिलरी गन
Show Answer
Correct Answer: A [मशीन पिस्टल]
Notes:
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में देश की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल विकसित की है। ‘ASMI’ नाम की इस पिस्टल को DRDO ने भारतीय सेना की मदद से विकसित किया है। यह उन 9 मिमी पिस्टल की जगह लेगी है जो वर्तमान में रक्षा बलों में उपयोग की जाती हैं।
100. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है?
[A] यूनाइटेड किंगडम
[B] यूएई
[C] फ्रांस
[D] फ्रांस
Show Answer
Correct Answer: B [यूएई]
Notes:
कैबिनेट ने भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और संयुक्त अरब अमीरात के नेशनल सेंटर ऑफ मीटिरोलॉजी के बीच वैज्ञानिक व तकनीकी सहयोग के लिए समझौते को मंज़ूरी दी है। इस समझौते के तहत साझा महत्व की वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी को साझा किया जायेगा।