31. 12 अक्टूबर, 1948 को बिलासपुर का आखिरी शासक और पहला मुख्य आयुक्त कौन था?
[A] निहाल चंद
[B] आनंद चंद
[C] टेकचंद
[D] लक्ष्मण चंद
Show Answer
Correct Answer: B [आनंद चंद]
Notes:
12 अक्टूबर, 1948 को बिलासपुर का आखिरी शासक और पहला मुख्य आयुक्त राजा आनंद चंद था| आनंद चंद महात्मा गाँधी के शिष्य थे| आनंद चंद बिलासपुर को भारत में विलय का विरोध करते थे और स्वतंत्र अस्तित्व के पक्षधर थे| बिलासपुर को 9 अक्टूबर, 1948 को ‘ग’ श्रेणी का राज्य और 12 अक्टूबर 1948 को आनंद चंद को बिलासपुर का पहला मुख्य आयुक्त बनाया गया| 1 जुलाई, 1954 को बिलासपुर का हिमाचल प्रदेश में 5वें जिले के रूप में विलय कर दिया गया था| राजा आनंद चंद लोकसभा में निर्विरोध चुने गए थे|
32. बिलासपुर प्रजामण्डल ने बिलासपुर में सत्याग्रह कब शुरू किया था?
[A] वर्ष 1911
[B] वर्ष 1923
[C] वर्ष 1935
[D] वर्ष 1946
Show Answer
Correct Answer: D [वर्ष 1946]
Notes:
बिलासपुर प्रजामण्डल ने बिलासपुर में सत्याग्रह वर्ष 1946 में शुरू किया था|
33. संसार चंद के आक्रमणों से घबराकर पहाड़ी राजाओं ने किसकी अध्यक्षता में गोरखों को अपनी सहायता के लिए बुलाया था?
[A] आनंद चंद
[B] महान चंद
[C] टेक चंद
[D] निहाल चंद
Show Answer
Correct Answer: B [महान चंद]
Notes:
संसार चंद के आक्रमणों से घबराकर पहाड़ी राजाओं ने कहलूर के राजा महान चंद की अध्यक्षता में गोरखों को अपनी सहायता के लिए बुलाया था| महान चंद ने बिलासपुर पर सबसे लम्बी अवधि तक (46 वर्षों) महानचन्द ने शासन किया| बिलासपुर के राजा महान चंद के नाबालिग होने के समय रामु वजीर ने प्रशासन पर नियंत्रण रखा| संसारचंद ने 1795 ई० में बिलासपुर पर आक्रमण किया जिसमे जिसमे सिरमौर के राजा की मृत्यु हो गई | बिलासपुर के राजा महान चंद ने 1803 ई० में गोरखों से सहयोग माँगा जिसके बाद 1805 ई० में गोरखों ने संसारचंद को पराजित किया| बिलासपुर 1803 ई० से 1814 ई० तक गोरखों के अधिकार में रहा|
34. बिलासपुर बैंक की स्थापना कब की गई थी?
[A] वर्ष 1941
[B] वर्ष 1942
[C] वर्ष 1943
[D] वर्ष 1944
Show Answer
Correct Answer: C [वर्ष 1943]
Notes:
बिलासपुर बैंक की स्थापना वर्ष 1944 में की गई थी|
35. कृषि विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के किस शहर में स्थित है?
[A] समरहिल
[B] पालमपुर
[C] नौणी
[D] कसौली
Show Answer
Correct Answer: B [पालमपुर]
Notes:
कृषि विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर शहर में स्थित है|
36. हिमाचल प्रदेश सरकार का ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट क्या है?
[A] स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार
[B] पर्यावरण शिक्षा का प्रसार
[C] (अ) और (ब) दोनों
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: B [पर्यावरण शिक्षा का प्रसार]
Notes:
हिमाचल प्रदेश सरकार का ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट पर्यावरण शिक्षा का प्रसार करना है|
37. भारत में सेना दिवस कब मनाया जाता है?
[A] 10 जनवरी
[B] 13 जनवरी
[C] 15 जनवरी
[D] 17 जनवरी
Show Answer
Correct Answer: C [15 जनवरी]
Notes:
हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। राष्ट्र के सैनिकों को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण समय पर देश की रक्षा के लिए निस्वार्थ सेवा और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल कायम की है। फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने 15 जनवरी, 1949 को जनरल सर फ्रांसिस बुचर (भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ) से भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ का कार्यभार ग्रहण किया था, इसलिए 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है।
38. राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किए गए सॉफ्टवेयर का नाम क्या है?
[A] CollabCAD
[B] AutoCAD
[C] Solidworks
[D] CADabl
Show Answer
Correct Answer: A [CollabCAD]
Notes:
नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिलकर CollabCAD नाम से एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। यह सॉफ्टवेयर छात्रों को रचनात्मकता और कल्पना के मुक्त प्रवाह के साथ 3डी डिजिटल डिजाइन बनाने और संशोधित करने की अनुमति देगा।
39. पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डी. प्रकाश राव, जो हाल ही में खबरों में थे, किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
[A] क्रिकेट
[B] संगीत
[C] सामाजिक कार्य
[D] खेल
Show Answer
Correct Answer: C [सामाजिक कार्य]
Notes:
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डी. प्रकाश राव का हाल ही में कटक में निधन हो गया। वह 63 साल के थे और ब्रेन स्ट्रोक से उनकी मृत्यु हुई। उन्हें कटक में अनाथ बच्चों को शिक्षा देने और उके उत्थान के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कटक में ‘आशा ओ आश्वासन’ नाम से स्कूल शुरू किया था।
40. LCA तेजस किस संगठन द्वारा निर्मित है?
[A] बोइंग
[B] DRDO
[C] HAL
[D] एयरबस
Show Answer
Correct Answer: C [HAL ]
Notes:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा समिति (CCS) ने 83,000 करोड़ रुपये की लागत से 83 LCA तेजस विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये विमान सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और निर्मित किए जाते हैं। इसके लिए मार्च, 2021 तक भारतीय वायु सेना और एचएएल के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।