करेंट अफेयर्स – 29 नवम्बर, 2020 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 29 नवम्बर, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

उत्तर प्रदेश: राज्यपाल ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ अध्यादेश को प्रख्यापित किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जबरन या धोखेबाजी से धर्मांतरण के खिलाफ अध्यादेश को प्रख्यापित कर दिया है। इस अध्यादेश में 10 साल तक की कैद और विभिन्न श्रेणियों के तहत अधिकतम 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। यह केवल शादी की लिए धर्मान्तरण पर भी अंकुश लगाता है।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

पीएम मोदी ने अहमदाबाद और पुणे में कोरोनावायरस वैक्सीन के विकास की समीक्षा की

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में ज़ाइडस कैडिला अनुसंधान केंद्र में कोरोनोवायरस वैक्सीन विकास प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का भी दौरा किया।

ईपीएफओ ने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पेंशनरों के लिए समय सीमा को बढ़ाया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 28 फरवरी, 2021 तक पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रतिमा पत्र जमा करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

श्रीलंका, भारत, मालदीव ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर त्रिपक्षीय बैठक की

भारत, श्रीलंका और मालदीव ने चौथी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की। इन देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की। इस बैठक की मेजबानी श्रीलंका ने की। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया।

ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादेह की हत्या की गयी

ईरानी वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादेह 26 नवंबर, 2020 की हत्या ईरान के एबर्ड शहर में की गयी। उन पर पर इज़राइल ने ईरान के सैन्य परमाणु कार्यक्रम का नेतृत्व करने का आरोप लगाया था।

Advertisement

Comments