करेंट अफेयर्स – 8  दिसम्बर, 2020 [मुख्य समाचार]

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 8  दिसम्बर, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

भारत

पीएम मोदी ने किया मेट्रो परियोजना का उद्घाटन

7 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगरा मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के साथ प्रमुख पर्यटक आकर्षण को जोड़ने वाले दो गलियारे शामिल हैं।

ओरछा, ग्वालियर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किया

मध्य प्रदेश के ओरछा और ग्वालियर को यूनेस्को की विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किया गया है। यह यूनेस्को के शहरी लैंडस्केप सिटी कार्यक्रम के तहत किया गया है।

दो नए चिड़ियाघरों को केंद्र से मान्यता प्राप्त हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 37 आम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक के दौरान दो नए चिड़ियाघरों को मान्यता प्रदान की गई। वे नालंदा, बिहार में राजगीर चिड़ियाघर सफारी और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान हैं।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस: 7 दिसंबर

7 दिसंबर, 2020 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। 1949 से हर साल इस दिन को मनाया जा रहा है।

ICCR द्वारा लॉन्च किया गया ग्लोबल अंडरस्टैंडिंग ऑफ़ इंडिया प्रोजेक्ट

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने हाल ही में ग्लोबल अंडरस्टैंडिंग ऑफ़ इंडिया प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत, ICCR उन पाठ्य पुस्तकों का सर्वेक्षण करेगा जो अन्य देशों के स्कूलों में पढ़ाई जाती हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सुशिल कुमार मोदी को राज्यसभा के लिए चुना गया

7 दिसंबर, 2020 को बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी को बिहार से राज्यसभा के लिए चुना गया।

मधुकर गंगाधर का निधन 88 वर्ष की आयु में हुआ

6 दिसंबर, 2020 को हिंदी लेखक मधुकर गंगाधर का 88 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हुआ।

मिग -29 K पायलट का शव बरामद हुआ

भारतीय नौसेना ने हाल ही में मिग-29 K के लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह का शव 70 मीटर की गहराई पर समुद्रतल से बरामद किया। मिग-29 K 26 नवंबर, 2020 को अरब सागर में एक ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इन्वेस्ट इंडिया ने जीता संयुक्त राष्ट्र का निवेश प्रोत्साहन पुरस्कार

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने घोषणा की कि इन्वेस्ट इंडिया को संयुक्त राष्ट्र निवेश प्रोत्साहन पुरस्कार, 2020 प्रदान किया जायेगा।

ICICI द्वारा लॉन्च किया गया iMobile पे एप्प

7 दिसंबर, 2020 को, ICICI बैंक ने “iMobile पे” एप्लिकेशन लॉन्च किया।

MSMEs के लिए डिजिटल सक्षम का शुभारंभ किया गया

CII, NI-MSME और मास्टरकार्ड ने डिजिटल सक्षम को लॉन्च किया है। यह एक क्षमता निर्माण पहल है और 3 लाख से अधिक MSME को पहल के तहत प्रशिक्षित किया जायेगा।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस: 7 दिसंबर

7 दिसंबर, 2020 को, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस मनाया गया।

 उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति तबारे वरकेज़ का निधन

5 दिसंबर, 2020 को 80 वर्ष की आयु में उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति तबारे वरकेज़ का निधन हुआ। उन्होंने दो बार देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

डॉ. विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल को नियुक्त किया गया

7 दिसंबर, 2020 को भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को जो बिडेन ने सर्जन जनरल नामित किया है।

 

Advertisement

Comments