पंडित भीमसेन जोशी का जन्म शताब्दी समारोह शुरू हुआ

पंडित भीमसेन जोशी का जन्म शताब्दी समारोह 4 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ था। ऋत्विक फाउंडेशन फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा महान संगीत उस्ताद पंडित भीमसेन जोशी की विरासत को मनाने के लिए मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है।

मुख्य बिंदु

भारत सरकार पंडित भीमसेन जोशी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न आयोजन कर रही है। पंडित भीमसेन जोशी के जन्म शताब्दी वर्ष के जश्न की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए फिल्म्स डिवीजन अपनी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उनकी बायोपिक प्रदर्शित कर रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री का शीर्षक “पंडित भीमसेन जोशी” है। यह उनकी संगीत यात्रा को दर्शाता है। डॉक्यूमेंट्री 73 मिनट लंबी है और इसे गीतकार व फिल्म निर्माता गुलजार ने निर्देशित किया है। इस डॉक्यूमेंट्री को  https://www.youtube.com/user/FilmsDivision या https://filmsdivision.org/Documentary of the Week पर जाकर देखा जा सकता है।

पंडित भीमसेन जोशी

पंडित भीमसेन जोशी का जन्म 4 फरवरी, 1922 को कर्नाटक में हुआ था। वह हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से सम्बंधित थे। उन्होंने अपने भजन, भावपूर्ण ख्याल प्रस्तुतियां और अभंगों के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया। उन्हें वर्ष 1998 में संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2009 में, उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Categories:

Tags: , , , , , ,

Advertisement

Comments

  • ayush
    Reply

    nice sir