भारत और जापान के बीच वीर गार्जियन 2023 अभ्यास (Veer Guardian 2023 Exercise) आयोजित किया जायेगा

वीर गार्जियन 2023 अभ्यास (Veer Guardian 2023 Exercise) अगले साल 16 से 26 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।

वीर गार्जियन 2023 एक्सरसाइज 

  • यह 10 दिवसीय अभ्यास भारतीय वायु सेना और जापानी वायु आत्मरक्षा बल (JASDF) के बीच जापान के हयाकुरी हवाई अड्डे और इरुमा हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों वायु सेनाओं के बीच आपसी समझ और रक्षा संबंधों को मजबूत करना है। यह संभावित सशस्त्र संघर्षों के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए JASDF के सामरिक कौशल को भी बढ़ाने का प्रयास करता है।
  • भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व लगभग 150 कर्मियों के एक दल द्वारा किया जाएगा, जिन्हें दो C-17 परिवहन विमानों द्वारा ले जाया जाएगा। इसमें 1 IL-78 मिड-एयर रिफ्यूलर और 4 Su-30MKI लड़ाकू विमान शामिल होंगे।
  • जापानी पक्ष इस द्विपक्षीय अभ्यास के लिए 4 F-15s और 4 F-2 फाइटर जेट्स उतारेगा।

भारत और जापान से जुड़े अन्य रक्षा अभ्यास कौन से हैं?

भारत और जापान वर्तमान में सेनाओं के बीच धर्म गार्जियन (Dharma Guardian) अभ्यास, वायु सेना के बीच शिन्यु मैत्री और नौसेना के बीच JIMEX का आयोजन कर रहे हैं। दोनों देशों की नौसेना नियमित रूप से द्विपक्षीय अभ्यास और हिन्द-प्रशांत पर ध्यान देने के साथ पैसेज अभ्यास भी करती हैं।

जापान 2015 से भारत-अमेरिका मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहा है। इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। ये चार देश QUAD गठबंधन बनाते हैं, जो वर्तमान में इंडो-पैसिफिक में किसी भी “जबरदस्ती” को रोकने की दिशा में काम कर रहा है।

जापान ने 2022 में पहली बार भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित मिलन अभ्यास (Milan Exercise) में भाग लिया। मिलन अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा 1995 से अंडमान और निकोबार कमान में आयोजित एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।

Categories:

Tags: , , , , , , , , , ,

Advertisement

Comments