हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 जुलाई, 2021

1. सोहरा भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित एक शहर है?

उत्तर – मेघालय

सोहरा, जिसे चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है, मेघालय में स्थित एक शहर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोहरा में ग्रीन सोहरा वनीकरण अभियान (Green Sohra Afforestation Campaign) की शुरुआत की। अमित शाह ने ग्रेटर सोहरा जलापूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया। यह वनीकरण अभियान मेघालय सरकार द्वारा असम राइफल्स की मदद से चलाया जाएगा।

2. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने किफायती आवास वित्त के लिए किस भारतीय बैंक को $250 मिलियन का ऋण दिया है?

उत्तर – HDFC बैंक

विश्व बैंक समूह की निवेश शाखा, अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने भारत में किफायती आवास वित्त को बढ़ावा देने के लिए HDFC बैंक को $250 मिलियन का ऋण दिया है। इस ऋण समझौते के तहत, कम से कम 25% वित्तपोषण हरित किफायती आवास के लिए आवंटित किया गया है। भारत में अभी भी ग्रीन हाउसिंग मार्केट का प्रारंभिक चरण है, जिसे मजबूत करने की आवश्यकता है।

3. किस भारतीय संगठन ने एक अनुकूलित अंतरिक्ष-थीम वाले मर्चेंडाईज कार्यक्रम की शुरुआत की है?

उत्तर – इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक अनुकूलित अंतरिक्ष-थीम वाले मर्चेंडाईज कार्यक्रम को लांच किया है। इस कार्यक्रम को शुरू करने के लिए हाल ही में इसरो के साथ साझेदारी के लिए आठ कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। इच्छुक व्यक्ति इसरो के मिशन और काम से संबंधित अधिकृत उत्पाद जैसे स्केल मॉडल, टी-शर्ट, स्पेस-थीम वाले शैक्षिक खेल, विज्ञान के खिलौने आदि खरीद सकेंगे। यह छात्रों, बच्चों और जनता के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में जागरूकता और रुचि पैदा करेगा।

4. 2021 में पहली बार विश्व डूबने से बचाव दिवस (World Drowning Prevention Day) किस तारीख को मनाया गया?

उत्तर-  25 जुलाई

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा समन्वित 25 जुलाई, 2021 को पहली बार विश्व डूबने से बचाव दिवस (World Drowning Prevention Day) मनाया गया।

5. “आजाद की शौर्य गाथा” प्रदर्शनी, जिसका हाल ही में उद्घाटन किया गया, किस स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है?

उत्तर – चंद्रशेखर आजाद

केंद्रीय संस्कृति और संसदीय मामले राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हाल ही में शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी “आजाद की शौर्य गाथा” का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली में किया गया। यह हमारे देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए “आजादी का अमृत महोत्सव” का एक हिस्सा है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

Advertisement

Comments

  • Shantilal rathore
    Reply

    Super cute