हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 जनवरी 2018
1. हाल ही में भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में नरिंदर बत्रा को नियुक्त किया गया है| नरिंदर बत्रा वर्तमान में अन्तराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है| बत्रा इससे पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएँ दे चुके है|
2. हाल ही में किस देश ने भूमि-खदान प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये है?
श्रीलंका ने भूमि-खदान प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये है| जो भी देश इस संधि या सम्मेलन का सदस्य बनता है, वे सभी इस संधि की सहमति पर हस्ताक्षर करने के 4 वर्षों के अंदर, ऐसे खदानों को, जो उनके पास है या उनके क्षेत्र में आता है, नष्ट करने को प्रतिबद्ध होता है| श्रीलंका इस संधि में शामिल होने वाला 163वां देश है| भारत, नेपाल और पाकिस्तान तीन दक्षिण एशियाई देश बचे है, जो अभी तक इस संधि में शामिल नही हुए है|
3. नेट-न्यूट्रेलिटी कानून क्या है?
नेट-न्यूट्रेलिटी कानून पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान 2015 में नेट-न्यूट्रेलिटी कानून लाया गया था| इसके मुताबिक इंटरनेट सेवा देने वाली सभी कंपनियों को बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक इंटरनेट ट्रैफिक पहुंचाना था| नेट-न्यूट्रेलिटी कानून का सिद्धांत इंटरनेट के डेटा को सभी तरह के उपयोग में बराबरी का दर्जा देने पर आधारित है| इसका मतलब है कि इंटरनेट सेवा देने वाली कोई कंपनी किसी खास वेबसाइट या सेवा के लिए इंटरनेट की स्पीड न घटा सकती और न ही बढ़ा सकती है| हाल ही में अमेरिकी नियामकों ने नेट-न्यूट्रेलिटी कानून को वापस ले लिया है|
4. किम जोंग-सुक कौन थी?
किम जोंग-सुक उ. कोरिया के संस्थापक किम द्वितीय सुंग की पत्नी और वर्तमान शासक किम जोंग-उन की दादी मां थी| सुक ने 1930 के दशक में गुरिल्ला फोर्स में जापान के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लिया था।इन्हें गुरिल्ला फाइटर के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में सुक के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर नए पोस्टल स्टैम्प, सोने व चांदी के सिक्के जारी किए गए हैं।
5. मार्सेलो स्रुर कौन है?
मार्सेलो स्रुर अर्जेंटीना के नौसेना प्रमुख एडमिरल है| हाल ही में इन्हें अपने पद से बर्खास्त कर दिया गया है| इन्हें दक्षिणी अटलांटिक महासागर में पनडुब्बी गायब होने के कारण अपने नौसेना प्रमुख एडमिरल पद से बर्खास्त कर दिया गया है| एडमिरल स्रुर को जनवरी 2016 में नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।
6. हाल ही में महिला वर्ल्ड सुपर सीरीज का ख़िताब किसने जीता है?
महिला वर्ल्ड सुपर सीरीज का ख़िताब जापान की अकाने यामागुची ने जीता है| यामागुची ने महिला वर्ल्ड सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत की पीवी सिंधु को 15-21, 21-12, 21-19 से हराकर यह ख़िताब जीता है| सिंधु और यामागुची के बीच यह आठवीं भिड़ंत थी। इसमें यामागुची को तीसरी बार जीत मिली है। सिंधु को इससे पहले 2016 में रियो ओलिंपिक और 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार झेलनी पड़ी थी।
7. हाल ही में वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स का खिताब किसने जीता है?
वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स का खिताब मिस्र के मोहम्मद अलशोरबगी ने जीता है|मिस्र के मोहम्मद अलशोरबगी ने वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में अपने छोटे भाई मोहम्मद मरवान को 11-5, 9-11, 11-7, 9-11, 11-6 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह अलशोरबगी का पहला वर्ल्ड टाइटल है। वे पिछले 6 साल में दो बार रनरअप रहे थे। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार दो भाई फाइनल में पहुंचे थे।
8. हाल ही में विश्व की सबसे कठिन याट रेस कहाँ पर शुरू की गई है?
विश्व की सबसे कठिन याट रेस सिडनी में शुरू की गई है| यह रेस 1945 से लगातार प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है| 2017 की रेस अब तक की 73वीं रेस है। इस रेस की खासियत है कि इसमें कोई प्राइज मनी नहीं दी जाती है बल्कि विजेता टीम को प्रायोजक की ओर से सिर्फ घड़ी दी जाती है|
9. कोलंबिया में पहली सालसा डांस परेड कब की गई थी?
कोलंबिया में पहली सालसा डांस परेड 1957 में की गई थी| कोलंबिया को दुनिया की सालसा राजधानी भी कहा जाता है। कोलंबिया में यह फेरिया-डे-कैली फेस्टिवल नाम से प्रसिद्ध है| अमेरिकी, कैरिबियाई देशों में सालसा, ब्राजील के सांबा के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय डांस है। 25 दिसंबर को इसका आगाज होता है तथा 30 दिसंबर को कंसर्ट के साथ समापन होता है।
10. किस देश में 21 दिसंबर को ‘नेशनल फ्लेशलाइट डे’ मनाया जाता है?
अमेरिका में 21 दिसंबर को ‘नेशनल फ्लेशलाइट डे’मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सभी घरों एवं वाहनों में फ्लेशलाइट रखना है| 21 दिसंबर को वर्ष के सबसे छोटे दिन के साथ जोड़ा गया है, क्योंकि रात लंबी होने के कारण कभी भी टॉर्च की जरूरत पड़ सकती है। 1899 में पहले ड्राय सेल और छोटे बल्ब का आविष्कार किया गया था। उसी के बाद बैटरी पावर वाली टॉर्च तैयार की गई थी|
Comments
Akhil upadhyay
Thanks
Akhil upadhyay
Thanks
Akhil upadhyay
Thanks
NEHA GUPTA
very nice.
NEHA GUPTA
very nice.
NEHA GUPTA
very nice.
VARSHA SINHA
Very nice
VARSHA SINHA
Very nice
VARSHA SINHA
Very nice
manish kumar
very good
manish kumar
very good
manish kumar
very good
Jitender Yadav
Thank you so much
Jitender Yadav
Thank you so much
Jitender Yadav
Thank you so much
Raviraj sonkar
thank u so much
Raviraj sonkar
thank u so much
Raviraj sonkar
thank u so much
Ranjutiwari
Thanks allot
Ranjutiwari
Thanks allot
Ranjutiwari
Thanks allot