हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 जनवरी 2018
1. हाल ही में भारत के विदेश सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के विदेश सचिव के रूप में विजय केशव गोखले को नियुक्त किया गया है| केशव गोखले 1981 बैच के विदेश सेवा अधिकारी है| इन्होनें डोकलाम विवाद सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी| केशव गोखले चीन में भारत के राजदूत के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|
2. हाल ही में शुरू की गई प्रधानमंत्री की वेबसाइट “पीएमइंडिया” कितनी भाषाओँ में उपलब्ध है?
प्रधानमंत्री की वेबसाइट “पीएमइंडिया” अब 13 भाषाओँ में उपलब्ध है| यह बेवसाइट हिंदी, अंग्रेजी के अलावा बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, और तेलुगु में उपलब्ध है।
3. “हर्बा” क्या है?
“हर्बा” पाकिस्तान में निर्मित नौसैन्य क्रूज मिसाइल है| यह मिसाइल सतह से सतह पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है| इसके साथ ही यह जमीन पर भी हमला कर सकती है| हाल ही में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है|
4. अनवर जलालपुरी कौन थे?
अनवर जलालपुरी भागवत गीता के श्लोकों का उर्दू में अनुवाद करने वाले शायर थे| इन्हें गीता के 700 श्लोकों का उर्दू में अनुवाद करने के लिए यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. सुरेन्द्र दुबे कौन थे?
सुरेन्द्र दुबे प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि थे| इन्हें अपनी प्रसिद्ध हास्य कविताओं के लिए पद्मश्री और काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. एश्ले यंग का संबंध किस खेल से है?
एश्ले यंग का संबंध फुटबॉल से है| एश्ले यंग इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलते है| हाल ही में इन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है| इन पर आरोप था कि इन्होनें मैच के दौरान साउथम्प्टन के डुसान टेडिक को कोहनी मारी थी।
7. हाल ही में जे लीग कप किसने जीता है?
जे लीग कप जापान के फुटबॉल क्लब सेरेजो ओसाका ने जीता है| सेरेजो ओसाका ने जे लीग कप के फाइनल मुकाबले में योकोहामा एफ मारिनोज को 2-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| ओसाका ने पहली बार यह ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में रेड पाइप विंड इंस्ट्रूमेंट फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
रेड पाइप विंड इंस्ट्रूमेंट फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल मिआयो समुदाय के लोग नए साल पर मनाते है| चीन में 56 जातीय समूह है, जिनके अलग-अलग फेस्टिवल होते है|
9. ढाई रुपये का नोट कब जारी किया गया था?
ढाई रुपये का नोट 2 जनवरी 1918 में जारी किया गया था| जिस दौर में यह नोट जारी किया किया गया था, उस समय भारतीय मुद्रा ‘आने’ में हुआ करती थी| ब्रिटिश राज में एक रुपये में ’16 आना’ होते थे, इसलिए इसमें दो रुपये के साथ आधा आना भी जोड़ा गया था| यह नोट सफ़ेद कागज़ पर छापा गया था और इस पर जॉर्ज पंचम की मोहर छपी थी| इस नोट पर ब्रिटिश फाइनेंस सेक्रेटरी एम.एम. एस. गब्बी के हस्ताक्षर थे| ब्रिटिश सरकार ने 1926 में यह नोट बंद कर दिया और फिर दुबारा इसे जारी नही किया गया था|
10. मुस्लिम ग्रेनाडा साम्राज्य का अंत कब हुआ था?
मुस्लिम ग्रेनाडा साम्राज्य का अंत 2 जनवरी 1942 में हुआ था| दक्षिणी स्पेन में दारो और गेनिल नदियों के संगम पर बसा ग्रेनाडा शहर मूर शासकों का गढ़ था। 11वीं शताब्दी में सुल्तान आल्मोराविद के शासनकाल में ग्रेनाडा शक्ति और प्रभाव के मामले में अपने चरम पर था। 1238 में स्पेन के कई हिस्सों पर ईसाई सेनाओं ने मूर शासकों को हराते हुए कब्जा करना शुरू कर दिया। 15वीं शताब्दी के आखिर में आंतरिक झगड़ों के चलते मूर कमजोर हो गए। इसी समय ईसाई राजा फेर्डिनांड और ईसाबेला ताकतवर बन कर उभरे और उन्होंने मूर शाहों के शासन का अंत कर दिया|
Comments
rohini
thankyou sir
rohini
thankyou sir
rohini
thankyou sir
nitin ukey
Thank u ? sir
nitin ukey
Thank u ? sir
nitin ukey
Thank u ? sir
Deepak gupta
Thinak u sir
Deepak gupta
Thinak u sir
Deepak gupta
Thinak u sir
Vipin kumar
Nice sir
Vipin kumar
Nice sir
Vipin kumar
Nice sir