हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 फरवरी 2018
1. हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने किस शब्द के प्रयोग पर रोक लगाई है?
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ‘दलित’ शब्द के प्रयोग पर रोक लगाई है| मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ‘दलित’ शब्द की जगह आधिकारिक व्यवहार में अनूसूचित जाती या अनूसूचित जनजाति का प्रयोग करने का आदेश दिया है| वर्तमान में हर घटना को जातिगत नजरिए से जोड़कर देखा जाता है, अगर घटना में कोई दलित शामिल है तो घटना पर कम, दलित शब्द पर ज्यादा जोर दिया जाता है|
2. हाल ही में किस देश ने भारतीय मूल के आईएसआईएस आंतकी सिद्धार्थ धर को वैश्विक आंतकी घोषित किया है?
अमेरिका ने भारतीय मूल के आईएसआईएस आंतकी सिद्धार्थ धर को वैश्विक आंतकी घोषित किया है| सिद्धार्थ ब्रिटेन में रहने वाला हिंदू था। उसने आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले इस्लाम अपना लिया और आईएसआईएस में अबू रुमायशाह नाम से जाना जाता है। रुमायशाह धर अब ‘नया जेहादी जॉन’ बन गया है। वह आईएस का प्रमुख आतंकी है। धर आईएसआईएस के कुख्यात आतंकी मोहम्मद एमवाजी का स्थान ले चुका है, जो ‘काफिरों’ को सजा-ए-मौत देता था। अमेरिका के इस फैसले के बाद रुमायशाह की सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है और निर्देश दिए गए कि लोग उससे किसी भी तरह का लेन-देन न करें।
3. जीवन रक्षा पदक पुरस्कार किन व्यक्तियों को दिया जाता है?
जीवन रक्षा पदक पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होनें मानवता का परिचय देते हुए किसी दूसरे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा करने का महान कार्य किया हो| यह पुरस्कार तीन वर्गों- सर्वोतम जीवन रक्षक पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक के रूप में दिए जाते है| जीवन के हर क्षेत्र के स्त्री और पुरुष दोनों पुरस्कारों के पात्र है| यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते है| हाल ही में 44 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
4. “दिल्ली मेरी दिल्ली: बिफोर एंड आफ्टर 1988” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“दिल्ली मेरी दिल्ली: बिफोर एंड आफ्टर 1988” पुस्तक की लेखिका दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित है| इस पुस्तक में सदियों किये जा रहे दिल्ली शहर के विकास का वर्णन किया गया है|
5. हाल ही में द्वारका प्रसाद अग्रवाल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
द्वारका प्रसाद अग्रवाल पुरस्कार से युवा लेखक सत्य व्यास को सम्मानित किया गया है| सत्य व्यास को यह पुरस्कार इनकी बेस्ट सेलर बुक “बनारस टॉकीज” के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार हिंदी साहित्य को देश-विदेश में प्रतिष्ठा दिलाने के लिए दिया जाता है|
6. हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
ऑस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने जीता है| वोज्नियाकी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में रोमानिया की सिमोन हालेप को 7-6, 3-6, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| वोज्नियाकी ने पहली बार यह ख़िताब जीता है| वोज्नियाकी इससे पहले 2009 और 2014 में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब नहीं जीत सकी थीं।
7. मारीच सिलिच का संबंध किस खेल से है?
मारीच सिलिच का संबंध टेनिस से है| हाल ही में सिलिच ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले पहले क्रोएशियाई खिलाडी है| इन्हें आर्थर एश ह्यूमेनिटेरियन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| सिलिच यूएस ओपन का ख़िताब जीतने वाले एकमात्र क्रोएशियाई खिलाडी है|
8. हाल ही में मैरिज ऑफ़ द बर्ड्स फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
मैरिज ऑफ़ द बर्ड्स फेस्टिवल जर्मनी में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल को मैरिज ऑफ़ द बर्ड्स फेस्ट भी कहते है| यह फेस्टिवल सर्दियां खत्म होने पर मनाया जाता है|
9. नासा का चैलेंजर नामक अंतरिक्ष शटल कब दुर्धटनाग्रस्त हुआ था?
नासा का चैलेंजर नामक अंतरिक्ष शटल 28 जनवरी 1986 में दुर्धटनाग्रस्त हुआ था| इस हादसे में सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी। चैलेंजर ने फ्लोरिडा के केप कैनेवरल से उड़ान भरी ही, तभी उसमें कुछ खराबी आ गई और यान में विस्फोट हो गया था| वर्तमान में नासा अपने गोल्ड मिशन पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष में पृथ्वी की सरहद जानने का प्रयास करना है|
10. बुरहानपुर में स्थित शाही किलें का निर्माण किसने करवाया था?
बुरहानपुर में स्थित शाही किलें का निर्माण छठी-सातवीं शताब्दी में आदिल शाह फारुकी बादशाह ने करवाया था| इस किलें की छत चांदनी के नाम से तथा दीवारें नौगजी के नाम से प्रसिद्ध है| बेगम मुमताज ने इसी किलें में अपनी 14वीं संतान को जन्म दिया तथा मुमताज ने 6 जून 1613 इसी किलें में शाहजहाँ की गोद में अंतिम सास ली थी| इसे किलें को 25 साल पहले देखरेख के अभाव में बंद कर दिया गया था| हाल ही में इस किलें को पर्यटकों के लिए खोला गया है|
Comments
Rohan Prasad
this site is very useful for everyone…….
Rohan Prasad
this site is very useful for everyone…….
Rohan Prasad
this site is very useful for everyone…….
mithlesh kumar
Hindi me current affairs or pdf
mithlesh kumar
Hindi me current affairs or pdf
mithlesh kumar
Hindi me current affairs or pdf
geeta
Good
geeta
Good
geeta
Good
AMBESH
PDF HINDI ME
AMBESH
PDF HINDI ME
AMBESH
PDF HINDI ME
Sheetal
Great
Sheetal
Great
Sheetal
Great
Aditya Garg
Very nice sir
Current affairs
Thanks sir
Aditya Garg
Very nice sir
Current affairs
Thanks sir
Aditya Garg
Very nice sir
Current affairs
Thanks sir
dilshad
Good
dilshad
Good
dilshad
Good