हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5-6 जनवरी, 2019
1. हाल ही में किस देश में “पबुक” नामक उष्णकटिबंधीय चक्रवात आया?
उत्तर – थाईलैंड
हाल ही में “पबुक” नामक चक्रवात थाईलैंड में आया, इससे सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। इससे थाईलैंड के दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस चक्रवात के कारण अंदमान व निकोबार द्वीप में “ओरेंज अलर्ट” जारी किया गया है।
2. केंद्र सरकार ने केरल के किस शहर में शास्त्रीय भाषा केंद्र की स्थापना को मंज़ूरी दी?
उत्तर – तिरुर
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कर के तिरुर में शास्त्रीय भाषा केंद्र की स्थापना को मंज़ूरी दी। इसकी स्थापना तुनचाथ एजुथाचन मलयालम विश्वविद्यालय में की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी होगी तथा केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के साथ MoU पर हस्ताक्षर करने होंगे। इसका उद्देश्य मलयालम भाषा के विकास पर शोध कार्य करना है।
3. शिक्षा का अधिकार (संशोधन) विधेयक 2018 के तहत किस नीति को समाप्त किया गया है?
उत्तर – No Detention Policy
संसद ने बच्चों के लिए निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा विधेयक, 2018 को पारित किया। इसका उद्देश्य स्कूलों में ‘No Detention Policy’ को समाप्त करना है। ‘नो डिटेंशन पालिसी’ के तहत 1 से 8 कक्षा तक किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाता था।
बिल के मुख्य बिंदु
• इस बिल के द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम में निहित ‘नो डिटेंशन पालिसी’ में परिवर्तन किया गया है। इसके अंतर्गत स्कूल छात्रों को 5वीं, आठवीं या दोनों कक्षाओं में रोक सकते हैं।
• इस बिल के प्रावधान के अनुसार प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के अंत में 5वीं अथवा 8वीं की परीक्षाएं नियमित रूप से करवाई जानी चाहिए।
• यदि 5वीं अथवा आठवीं कक्षा में कोई छात्र फेल होता है तो परीक्षा परिमाण के दो महीने के भीतर उसे पुनः परीक्षा देने का मौका दिया जाना चाहिए।
• यही पुनः परीक्षा देने के बाद भी छात्र फेल हो जाता है तो उसे 5वीं अथवा आठवीं कक्षा की पढाई पुनः करनी होगी।
• इस बिल के द्वारा केंद्र और राज्यों सरकारों को निर्णय लेने की शक्ति दी गयी है कि वे छात्रों को फेल करने की नीति को जारी रखा जाये अथवा नहीं।
• यदि कोई राज्य “नो डिटेंशन पालिसी” को 8वीं कक्षा तक जारी रखता है, इस संशोधन में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी छात्र को प्राथमिक शिक्षा पूरा किये बिना स्कूल से निकला नहीं जा सकता है।
4. हाल ही में किस देश ने “एशिया आश्वासन पहल” अधिनियम पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर – अमेरिका
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने “एशिया आश्वासन पहल” अधिनियम पर हस्ताक्षर किये, इसके बाद कानून बन गया है। इस कानून नका उद्देश्य चीन के बढ़ते प्रभाव व खतरे को कम करना है तथा एशिया में अमेरिकी नेतृत्व को पुनः स्थापित करना है।
मुख्य विशेषताएं
• इस अधिनियम के द्वारा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका सुरक्षा, आर्थिक कार्य इत्यादि में अपना प्रभाव कायम करने का प्रयास करेगा।
• इस अधिनियम में एशिया में अमेरिका के सहयोगियों के साथ सहयोग बढाने के लिए अगले पांच वर्षों में 1.5 अरब डॉलर खर्च किये जाने की व्यवस्था है।
• इस अधिनियम के तहत चीन द्वारा दक्षिण चीन सागर में अवैध निर्माण तथा सैन्यकरण पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रभाव को सीमित करने का प्रयास किया जायेगा।
• इस अधिनियम में इस्लामिक स्टेट तथा अन्य आतंकवादी संगठनों क मौजूदगी पर प्रकाश डाला है जो अमेरिका के लिए खतरा हैं।
• इस अधिनियम में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शान्ति व सुरक्षा के लिए भारत और अमेरिका की सामरिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया गया है। इसमें भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक, आर्थिक तथा सुरक्षा संबंधों को मज़बूत करने के लिए कहा गया है।
• इस अधिनियम में ताइवान को अमेरिकी सहयोग दिए जाने का निर्देश है, इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को उच्च-स्तरीय अधिकारियों को ताइवान की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करना का आवाहन किया गया है।
इस अधिनियम में भारत और अमेरिका के बीच सभी द्विपक्षीय मसलों के लिए आपसी सहयोग के महत्व पर बल दिया गया है। इस अधिनियम के द्वारा New Framework for the United State-India Defense Relationship, अमेरिका-भारत रक्षा तकनीक व व्यापार पहल इत्यादि विभिन्न समझौतों के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए कहा गया है। इस अधिनियम के द्वारा भारत और अमेरिका के बीच रक्षा व्यापार तथा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग में वृद्धि होगी।
5. हाल ही में भारत की कौन सी पर्वतारोही अंटार्टिका के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला ऐम्प्युटी (दिव्यांग) पर्वतारोही बनीं?
उत्तर – अरुणिमा सिन्हा
हाल ही में भारतीय पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा अंटार्टिका के सबसे ऊँचे पर्वत “माउंट विंसन” पर चढ़ाई करने वाली विश्व की पहली महिला ऐम्प्युटी पर्वतारोही बनी। उन्होंने 4 जनवरी, 2019 को यह कारनामा किया। इससे पहले 2013 में अरुणिमा माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली पहली महिला ऐम्प्युटी पर्वतारोही बनीं थीं। अरुणिमा एक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं, 2011 में एक दुर्घटना के कारण उनकी एक टांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी। अब अरुणिमा सिन्हा का लक्ष्य सभी महाद्वीपों के सबसे ऊँचे पर्वतों की चढाई करना है। अब तक वे माउंट एवेरेस्ट, माउंट किलिमंजारो, माउंट एब्रुस, माउंट कोसीउजको तथा माउंट अकोंकागुआ पर विजय प्राप्त कर चुकी हैं।
6. हाल ही में कौन सी कंपनी भारत की सबसे बड़ी परिसम्पति प्रबंधन कंपनी बनी?
उत्तर – HDFC म्यूच्यूअल फण्ड
हाल ही में HDFC म्यूच्यूअल फण्ड देश की सबसे बड़ी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी बनी, इससे आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ म्यूच्यूअल फण्ड देश की सबसे बड़ी सम्पति प्रबंधन कंपनी थी। भारतीय म्यूच्यूअल फण्ड एसोसिएशन के नवीनतम डाटा के अनुसार HDFC म्यूच्यूअल फण्ड 3.35 लाख करोड़ की परिसंपत्ति का प्रबंधन करता है। जबकि आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूच्यूअल फण्ड 3.08 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का प्रबंधन करता है। म्यूच्यूअल फण्ड विभिन्न निवेशकों से धन एकत्रित करके स्टॉक्स, बांड्स, मनी इंस्ट्रूमेंट्स इत्यादि विभिन्न उपकरणों में निवेश करते हैं।
7. हाल ही में किस भारतीय संगठन ने कमोडिटी मार्केट में कस्टडोयिल सर्विस को मंज़ूरी दी?
उत्तर – भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी)
हाल ही में बाज़ार नियामक भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कमोडिटी डेरीवेटिव मार्केट में कस्टडोयिल सर्विस को मंज़ूरी दे दी है। नए फ्रेमवर्क के तहत कस्टोडियन एसेट क्लास में कमोडिटी जोड़ सकते हैं तथा प्रतिभूति व वस्तुओं की भौतिक डिलीवरी भी उपलब्ध करवा सकते हैं।
8. दिब्येंदु पालित का हाल ही में निधन हुआ, वे किस भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे?
उत्तर – बंगाली
दिब्येंदु पालित बंगाली भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे, हाल ही में उनका निधन 79 वर्ष की आयु में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में हुआ था। उनका 1939 में बिहार के भागलपुर में हुआ था। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढाई पूरी की। उनकी पहली कहानी “छंदोपतन” 1955 में आनंदबाज़ार पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। उन्हें साहित्य अकादमी तथा बंकिम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साहित्य अकादमी पुरस्कार उन्हें “अनुभव” उपन्यास के लिए 1998 में प्रदान किया गया था।
9. वैश्विक स्वास्थ्य सम्मेलन 2019 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – हैदराबाद
13वें वैश्विक स्वास्थ्य सम्मेलन 2019 का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया जायेगा। इस सम्मेलन का आयोजन 21 से 24 जुलाई के दौरान किया जायेगा। इस सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ़ फिजिशियंस ऑफ़ इंडियन ओरिजिन के साथ मिलकर किया जायेगा। इस सम्मेलन 100 से अधिक वक्ता हिस्सा लेंगे। इसा सम्मेलन मेडिकल के छात्रों, फेलो तथा जूनियर डॉक्टर्स के लिए प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मेडिकल छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जायेगा। विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख तथा 1 लाख रुपये इनामस्वरुप दिए जायेंगे। इस सम्मेलन में 500 से अधिक फिजिशियन हिस्सा लेंगे।
10. 80वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – कटक
80वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2019 4 जनवरी को कटक में जवाहर लाल हेरू इनडोर स्टेडियम में शुरू हुई। इस प्रतिस्पर्धा में 35 टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतिस्पर्धा में मणिका बत्रा, शरत कमल, मधुरिबा पाटकर तथा अंकिता दास जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा राज्य टेबल टेनिस संघ द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का समापन 9 जनवरी को होगा।
Nic
e
Thankyou sir ji
Dear sir please add me
GJB SIR JI
?? ???? ??? ????? ??????? ?? ??? ??????? ??? ,??: ?? ?????? ?? ????? ??????? ??? ????? ???? ?? ,???? ?? ???? ?? ???????? ?? ?????? ???? ??? ?
?? ???? ??? ??? ???? ?? ???? ???????? ????? ??????? ??????? ?? ???? ???, ?? ???????? ?? ??? ???? ?????? ??? ?? ?????? ??? ?????? ????? ??????? ??????? ????? ?? ???? ????
https://hindi.gktoday.in/current-news-hindi/