हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 जुलाई 2017
1. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद को नियुक्त किया गया है| कोविंद उत्तर प्रदेश से दूसरे दलित राष्ट्रपति है| आर नारायण उत्तर प्रदेश के पहले दलित राष्ट्रपति थे| कोविंद दलित वर्ग के क़ानूनी सहायता ब्यूरो के महामंत्री भी रह चुके है| वर्तमान में कोविंद बिहार के राज्यपाल के पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में “डायरेक्ट्रेट आफ रेवन्यु इंटेलिजेंस : डीआरआइ” के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
“डायरेक्ट्रेट आफ रेवन्यु इंटेलिजेंस : डीआरआइ” के महानिदेशक के रूप में देवी प्रसाद दास को नियुक्त किया गया है| दास भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम) के 1985 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में दास राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय के कार्यकारी प्रमुख के पद पर कार्यरत है| दास को इनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| “डीआरआइ” काले धन और तस्करी के मामलों की जांच करने वाली देश की प्रतिष्ठित एजेंसी है|
3. एल्स मार्टिनेली कौन थी?
एल्स मार्टिनेली एक अनुभवी इतावली अभिनेत्री थी| इन्हें फिल्म ” द इंडियन फाइटर” की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है| इन्होनें 40 से अधिक हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. लिऊ शियाओबो कौन थे?
लिऊ शियाओबो चीन के विद्रोही नेता थे| इन्होनें सरकार के विरुद्ध लेख लिखा था, इस कारण इन्हें 11 साल की सजा हुई थी| इन्हें शांति के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| जेल में रहते हुए नोबल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले तीसरे व्यक्ति थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “सैबर गार्जियन-17” क्या है?
“सैबर गार्जियन-17” सयुंक्त सैन्य अभ्यास है| उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने सहयोगी सदस्यों एवं साथी राष्ट्रों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास बुल्गारिया में शुरू किया गया है| इसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता बढ़ाने और काले सागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के समर्थन में कार्य करने के लिए संकल्प और तत्परता को प्रदर्शित करना है|
6. “EBLMJ0555-57Ab” क्या है?
“EBLMJ0555-57Ab” हाल ही में आकाशगंगा में पाये जाने वाला अभी तक का सबसे छोटा तारा है| यह तारा पृथ्वी के लगभग 600 वर्ष दूर है| इसे दूरबीन के मदद से आसानी से दक्षिणी गोलार्ध से देखा जा सकता है| यह तारा शनि की तुलना में थोडा अधिक बड़ा है और पृथ्वी की तुलना में लगभग 300 गुना अधिक गुरुत्वाकर्षण खींचता है|
7. ‘प्रेसिडेंट्स लेडी’ पुस्तक की लेखिका कौन है?
‘प्रेसिडेंट्स लेडी’ पुस्तक की लेखिका सुश्री संगीता घोष है| इस पुस्तक में श्रीमती सुबरा मुखर्जी के जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में उनके व्यक्तित्व, संगीत और चित्रकारी के बारें में वर्णन किया गया है| इन्होनें रविन्द्र संगीत को गैर बांग्ला दर्शकों तक पंहुचाने का प्रयास किया था|
8. भारत की पहली सौर ऊर्जा युक्त डीएमयू ट्रेन कहाँ पर शुरू की गई है?
भारत की पहली सौर ऊर्जा युक्त डीएमयू ट्रेन दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर शुरू की गई है| इसमें 6 कोच है तथा प्रत्येक कोच में 16 पैनल है| सौर ऊर्जा से हर कोच से प्रतिवर्ष 9 लाख टन कार्बन उत्सर्जन और 21 हजार लीटर डीजल बचाया जायेगा|
9. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की स्थापना कब की गई थी?
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की स्थापना 2 जून 2010 में की गई थी| इसके राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में देश में लागू पर्यावरण, जल, जंगल, वायु और जैव विविधता के सभी नियम-कानून आते है| एनजीटी देश में पर्यवार्न संबंधी कानून और संपतियों के नुकसान संबंधी मामलों का निपटारा करता है|
10. विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे बेहतर अवसरों को तलाश कर रोजगार प्राप्त कर सकें|
Comments
Uday pratap Singh
Very nice
Uday pratap Singh
Very nice
Uday pratap Singh
Very nice
anoop yadav
thanks
anoop yadav
thanks
anoop yadav
thanks
Gaurav singh
Thanks a lot
Gaurav singh
Thanks a lot
Gaurav singh
Thanks a lot
????????
????????
????????
????????
????????
????????
Sourabh kumar
Very nice
Sourabh kumar
Very nice
Sourabh kumar
Very nice
Bikash yadav
Very nice
Bikash yadav
Very nice
Bikash yadav
Very nice