हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 जून, 2019

1. विश्व सिकल सेल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 19 जून
प्रतिवर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसके उपचार के तरीकों के बारे में लोगों को बताना है।
विश्व सिकल सेल दिवस
इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2008 में मान्यता दी गयी थी, Sickle Cell Disease International Organization (SCDIO), कांगो गणराज्य, सेनेगल, अफ्रीकी संघ, यूनेस्को तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन इत्यादि ने इसका समर्थन किया। पहली बार 19 जून, 2009 को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया गया था।
सिकल सेल रोग क्या है?
यह एक आम वंशानुगत समस्या है, यह हीमोग्लोबिन में पायी जाने वाली एक असामान्यता है। सामान्य अवस्था में लाल रक्त कणिकाएं गोलाकार होती है और उनका जीवनकाल 120 दिन तक होता है। परन्तु सिकल सेल रोग में लाल रक्त कणिकाओं का आकार हंसिये (एक किस्म का औज़ार) की तरह होता है, यह सख्त हो जाती है, इनका जीवनकाल मात्र 10-20 तक ही होता है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार प्रतिवर्ष 5 लाख बच्चे सिकल सेल रोग के साथ पैदा होता है, उनमे से आधे बच्चे पांच वर्ष की आयु तक पहुँचने से पहले ही मर जाते हैं।
2. डीडी इंडिया चैनल का प्रसारण किन देशों में शुरू किया जायेगा?
उत्तर – बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया
पड़ोसी देशों के साथ भारत के सम्बन्ध बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार ने बांग्लादेश और और दक्षिण कोरिया के साथ समझौता किया है, इस समझौते के तहत इन दोनों देशों में डीडी इंडिया का प्रसारण किया जायेगा। बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के सरकारी चैनल का प्रसारण डीडी फ्री डिश के द्वारा भारत में किया जायेगा।
मुख्य बिंदु
बांग्लादेश के साथ किये गये समझौते के अनुसार डीडी फ्रीडिश पर BTV वर्ल्ड का प्रसारण किया जायेगा। अब इस चैनल को भारत में लगभग 35 मिलियन घरों में देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त डीडी इंडिया चैनल का प्रसारण बांग्लादेश में किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में 7 मई, 2019 को प्रसार भारती तथा बांग्लादेश टीवी के बीच MoU पर हस्ताक्षर किये गये थे।
भारत सरकार ने दक्षिण कोरिया के टीवी चैनल KBS वर्ल्ड को भारत में प्रसारित किये जाने के लिए मंज़ूरी दी है, यह दक्षिण कोरियाई चैनल अंग्रेजी भाषा में कार्यक्रम का प्रसारण करता है।
यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की “एक्ट एस्ट पालिसी” का हिस्सा है, इसके द्वारा अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जायेगा तथा अन्य देशों के साथ संबंधों को मज़बूत किया जायेगा।
3. कोल्हापुरी चप्पल के लिए किन दो राज्यों को GI प्रदान किया गया?
उत्तर – महाराष्ट्र और कर्नाटक
हाल ही में कोल्हापुरी चप्पल को विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया, यह टैग महाराष्ट्र और कर्नाटक को संयुक्त रूप से दिया गया है। कोल्हापुरी चप्पल का निर्माण चमड़े से किया जाता है, गौरतलब है कि यह चप्पल हाथ से निर्मित की जाती हैं। मुख्य रूप से इनका निर्माण महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर तथा सतारा जिले जबकि कर्नाटक के बेलगाम, धारवाड़, बागलकोट तथा बीजापुर जिले में किया जाता है।
विशिष्ट भौगोलिक संकेत (Geographical Indication)
GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं।
4. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 जून
योग का अभ्यास करने के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से विश्व भर में 21 जून, 2019 को पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस वर्ष का विषय “Yoga for Climate Change” है। इस दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड के रांची में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का विचार सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्र्स्तवित किया गया था। बाद में दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गयी। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की ‘वैश्विक स्वास्थ्य और विदेश नीति’ की कार्यसूची के तहत अपनाया गया था। इस दिवस के लिए 21 जून की तारीख का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध (ग्रीष्मकालीन संक्रांति) का सबसे लंबा दिन होता है जिसका दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्व है, साथ ही आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है। 21 जून 2015 को विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईवाईडी) मनाया गया था।
5. भारत की सौर उर्जा से चलने वाली पहली क्रूज बोट किस राज्य में शुरू की जाएगी?
उत्तर – केरल
भारत की सौर उर्जा से चलने वाली पहली क्रूज बोट केरल में शुरू की जाएगी। इसे दिसम्बर, 2019 में अलपुझा में शुरू किया जायेगा। इस क्रूज बोट का निर्माण तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, इसमें 100 लोग एक साथ यात्रा कर सकेंगे।
6. भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में भारतीय समुद्री जहाज़ों की सुरक्षा के लिए कौन सा ऑपरेशन लांच किया है?
उत्तर – ऑपरेशन संकल्प
भारतीय नौसेना ने हाल ही में “ऑपरेशन संकल्प’ लांच किया, इस ऑपरेशन को फारस तथा ओमान की खाड़ी में लांच किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय समुद्री जहाजों की रक्षा करना है। दरअसल हाल ही में होरमुज़ जलडमरूमध्य में दो समुद्री जहाज़ों पर हमला किया गया है। अमेरिका ने इस हमले का आरोप ईरान पर लगाया है। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन संकल्प के लिए आईएनएस चेन्नई स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर तथा गश्ती पोत आईएनएस सुनैना को तैनात किया है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की निगरानी भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट द्वारा भी की जा रही है।
7. किस CSIR संस्थान के वैज्ञानिकों ने कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए कोयले से “डॉट्स” का विकास किया है?
उत्तर -CSIR-NEIST असम
CSIR-NEIST असम (Council of Scientific & Industrial Research-North East Institute of Science and Technology) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी रासायनिक प्रक्रिया का विकास किया है जिसके द्वारा कोयले का उपयोग कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिया जा सकता है। वैज्ञानिकों के इस दल का नेतृत्व बिनोय कुमार सैकिया तथा टोंकेश्वर दास ने किया गया। वैज्ञानिकों ने निम्न गुणवत्ता तथा उच्च-सल्फर वाले कोयले से कार्बन क्वांटम डॉट्स (CDQ) के विकास के प्रक्रिया के पेटेंट के लिए भी आवेदन कर दिया है।
8. किस लॉजिस्टिक्स कंपनी ने “राष्ट्रीय माल ढुलाई सूचकांक” लांच किया?
उत्तर – रिविगो
टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘रिविगो’ ने हाल ही में “राष्ट्रीय माल ढुलाई सूचकांक” जारी किया है। इसका उद्देश्य बाज़ार में पारदर्शिता तथा कुशलता लाना है। यह भारत में सड़क माल ढुलाई बाज़ार का बैरोमीटर है। गौरतलब है कि रिविगो के पास 3000 से अधिक ट्रकों का फ्लीट है।
9. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 जून
विश्व भर में शरणार्थियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उदेश्य शरणार्थियों की दुर्दशा पर ध्यान आकर्षित करना है। विश्व शरणार्थी दिवस 2019 का विषय “#StepWithRefugees — Take A Step on World Refugee Day” है।
मुख्य तथ्य
इस दिन, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNRA) को शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्च आयुक्त (UNHCR) के रूप में भी जाना जाता है, जो विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी करता है और अपने अभियान के लिए विषय की घोषणा भी करता है। UNHCR-The UN Refugee Agency की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 में संपूर्ण विश्व में 68.5 मिलियन लोग अपने घरों से बलपूर्वक विस्थापित हुए थे। इसके साथ ही, यूएनआरए दुनिया भर में लाखों शरणार्थियों और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों पर जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहता है, जिन्हें युद्ध, संघर्ष और उत्पीड़न के कारण अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा।
पृष्ठभूमि
विश्व शरणार्थी दिवस 4 दिसंबर 2000 को संकल्प 55/76 पारित करके संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा घोषित किया गया था। संकल्प संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी सम्मेलन, 1951 की 50 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए पारित किया गया था तभी से यह विभिन्न विषयों के साथ प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। वर्ष 2000 में इस संकल्प को पारित करने से पहले 20 जून को कई देशों में अफ्रीकी शरणार्थी दिवस औपचारिक रूप से मनाया गया था। वर्ष 2017 का विषय “Embracing Refugees to Celebrate our Common Humanity” था।
10. “माय लाइफ, माय मिशन’ किसकी आत्मकथा है?
उत्तर – स्वामी रामदेव
“माय लाइफ, माय मिशन” योग गुरु स्वामी रामदेव की आत्मकथा है, उन्होंने इस पुस्तक को वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर के साथ लिखा है। इस पुस्तक को अगस्त, 2019 तक लांच किया जा सकता है। इस पुस्तक में हरियाणा के एक गाँव से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक स्वामी रामदेव के जीवन का वर्णन किया गया है।

Advertisement

Comments

  • Dilip Yadav
    Reply

    Thanks sir good day your team

  • Shiv devotee shiva
    Reply

    Thank very very much sir

  • Alkama bano
    Reply

    Thank you so much

  • Alkama bano
    Reply

    Nice