हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 अक्टूबर, 2019

1. सुरेन्द्र सिंह किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?
उत्तर – पॉवरलिफ्टिंग
भारत के सुरेन्द्र सिंह ने 2019 विश्व पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 110 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

2. विश्व व्यापार संघ द्वारा प्रथम विश्व कपास दिवस का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – जिनेवा
7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस को मनाया जाता है, इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

3. जापान ओपन 2019 का खिताब किसने जीता?
उत्तर – नोवाक जोकोविच
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जापान ओपन का पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

4. इटली की प्रदर्शनी में किस राज्य की जोधैया बाई बैगा की पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया जा रहा है?
उत्तर – मध्य प्रदेश
इटली के मिलान शहर में 80 वर्षीय जनजातीय महिला जोधैया बाई बैगा की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी की जा रही है। जोधैया बाई मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के लोरहा गाँव की निवासी हैं।

5. भारतीय सेना द्वारा ‘हिमविजय’ युद्ध अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ लगने वाली सीमा के निकट भारतीय सेना द्वारा ‘हिमविजय’ नामक युद्ध अभ्यास शुरू किया गया है। इस अभ्यास में M777 होवित्ज़र तथा चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जायेगा। इस अभ्यास के पहले चरण का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। जबकि इसके दूसरे चरण का आयोजन 20 से 24 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया जायेगा।

6. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत किस राज्य से सबसे अधिक कैंसर पीड़ितों ने योजना का लाभ उठाया है?
उत्तर – तमिलनाडु
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत डाटा जारी किया। इस योजना के पहले वर्ष ही 90,000 कैंसर पीड़ितों ने योजना का लाभ उठाया। लाभार्थियों की सूची में तमिलनाडु सबसे ऊपर है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में प्रतिवर्ष 11.57 लाख नए कैंसर से प्रभावित होते हैं, देश में कैंसर के कारण प्रतिवर्ष 7.84 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। भारत में किसी भी समय में लगभग 22.5 लाख लोग कैंसर से पीड़ित होते हैं।

7. सलवा ईद नासेर किस देश से हैं?
उत्तर – बहरीन
बहरीन की स्प्रिंटर सलवा ईद नासेर IAAF वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली एशियाई महिला हैं। उन्होंने 48.14 सेकंड में यह दौड़ पूरी की।

8. 100 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?
उत्तर – हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गयी हैं, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 5 अक्टूबर, 2019 को खेले गये टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

9. ओपनर के रूप में पहले टेस्ट मैच में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ कौन हैं?
उत्तर – रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेले गये टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रचा। उन्होंने इस टेस्ट में 13 छक्के लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया।

10. अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ मोहम्मद हसनैन किस देश से हैं?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने श्रीलंका के विरुद्ध खेले गये पहले टी-20 मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा।

Advertisement

Comments

  • Pawan jangir
    Reply

    Good work sir

  • Roshni singh
    Reply

    This is the best opportunity for students

  • Akash pandey
    Reply

    The collection of questions is very hard work but you are doing good job.

  • Govinda Kr Shaw
    Reply

    One of the most trusted site of current affairs

  • AJAY KUMAR MISHRA
    Reply

    GOOD COLLECTION OF DAILY CURRENT AFFAIRS

  • Madan
    Reply

    Full knowledge ment website

  • Prahanshu bajpai
    Reply

    Good collection sir.

  • Sarbjit
    Reply

    Very good question sir