हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 दिसम्बर, 2019

1. ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी हाल ही में मिस यूनिवर्स 2019 बनीं, वे किस देश से हैं?
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका
मिस साउथ अफ्रीका ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता लिया है। 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी को पिछले वर्ष की विजेता कैत्रोइना एलिसा ग्रे ने ताज पहनाया।
2. विश्व की सबसे युवा प्रधानमंत्री सना मारिन किस देश से हैं?
उत्तर – फ़िनलैंड
फ़िनलैंड की सना मारिन विश्व की सबसे युवा कार्यशील प्रधानमंत्री बन गयी हैं। फ़िनलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए चुना है। वे मात्र 34 वर्ष की हैं।
3. बांग्लादेश नेशनल फिल्म अवार्ड्स में 2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड किसने जीता?
उत्तर – मुस्ताफिजुर रहमान मानिक
मुस्ताफिजुर रहमान मानिक को ‘जन्नत’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड प्रदान किया गया।
4. ERMS की राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन मध्य प्रदेश के किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – भोपाल
ERMS (एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल) की राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल में किया जा रहा है। इसमें 20 राज्यों से लगभग 4500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
5. ह्यूमन लाइब्रेरी का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – कोपेनहेगेन (डेनमार्क)
हाल ही में कर्नाटक के मेसुरु में ह्यूमन लाइब्रेरी इवेंट का आयोजन किया गया। इस कांसेप्ट की शुरुआत 2000 में कोपेनहेगेन में हुई थी। भारत में हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, बंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ह्यूमन लाइब्रेरी का कांसेप्ट मौजूद है।
6. हाल ही में राज्यसभा में किस जनजातीय भाषा को पहली बार उपयोग किया गया?
उत्तर – संथाली
हाल ही में राज्यसभा में पहली बार संथाली भाषा का उपयोग किया गया। BJD सांसद सरोजनी हेबराम ने संस्थाली भाषा में अपने मत राज्यसभा में रखा। उन्होंने संथाली भाषा की ओल चिकि लिपि शुरू करने वाले पंडित रघुनाथ मुर्मू के लिए भारत रत्न की मांग भी की।
7. भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में किस टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – नेपाल
भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में मेज़बान नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब तक भारत ने कुल 252 पदक जीत लिए हैं, इनमे 132 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
8. आर. प्रग्नानंद किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?
उत्तर –शतरंज
आर. प्रग्नानंद ने लन्दन चेस क्लासिक में FIDE ओपन केटेगरी का खिताब जीता है। यह इस खिताब को जीतने वाले चौथे सबसे युवा ग्रांडमास्टर हैं।
9. 42वां जमनालाल बजाज फाउंडेशन अवार्ड किसने जीता?
उत्तर – शाहीन मिस्त्री
टीच फॉर इंडिया के शाहीन मिस्त्री ने 42वां जमनालाल बजाज फाउंडेशन अवार्ड जीता। यह पुरस्कार मानवीय तथा सामाजिक कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। शाहीन मिस्त्री ने सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए टीच फॉर इंडिया की स्थापना की थी।
10. अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट
प्रतिवर्ष विश्व भर में 9 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है।

Advertisement

Comments

  • Amyra
    Reply

    I really enjoy it.
    Thank you so much.

  • parveen
    Reply

    very helpful for coming all compt. exam. thanks.

Cancel Reply