हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 दिसम्बर, 2019
1. ‘तानसेन समारोह-2019’ का आयोजन मध्य प्रदेश के किस जिले में किया जा रहा है?
उत्तर – ग्वालियर
शास्त्रीय संगीत उत्सव ‘तानसेन समारोह-2019’ का आयोजन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किया जा रहा है। इसका आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खान कला एवं संगीत अकादमी द्वारा किया जा रहा है। इसका आयोजन महान संगीतकार तानसेन की स्मृति में किया जाता है।
2. संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के लिए किस दिन को चुना है?
उत्तर – 21 मई
संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के लिए 21 मई को चुना है। इसके लिए भारत ने FAO इंटरगवर्नमेंटल ग्रुप में अक्टूबर, 2015 में प्रस्ताव रखा था।
3. विश्व डिजाईन संगठन ने बंगलुरु में वर्ल्ड डिजाईन प्रोटोपोलिस की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – बंगलुरु
विश्व डिजाईन संगठन ने भारत के किस शहर में वर्ल्ड डिजाईन प्रोटोपोलिस की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य शहर की प्रगति को मापना तथा निवेश को आकर्षित करना है। इसकी घोषणा केरल में ‘कोच्ची डिजाईन वीक’ के दौरान की गयी।
4. NALCO का नया सीएमडी किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – श्रीधर पात्रा
श्रीधर पत्रा को National Aluminium Company Limited (NALCO) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे NALCO में वे निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत्त थे।
5. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा सुगम्य भारत अभियान किस्से सम्बंधित है?
उत्तर – दिव्यांगजन सशक्तिकरण
हाल ही में भारत सरकार ने सुगम्य भारत अभियान की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च, 2020 कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाना है।
6. भारतीय थल सेना के नये प्रमुख कौन होंगे?
उत्तर – मनोज मुकुंद नरवाने
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे। जनरल बिपिन रावत 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। 37 वर्ष के सेवाकाल में लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने ने विभिन्न कमांड में कार्य किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में भी कार्य किया है।
7. दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2019 किसने जीता?
उत्तर – अमिताभ बागची
अमिताभ बागची ने दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2019 जीता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘हाफ द नाईट इज़ गॉन’ के लिए प्रदान किया गया है।
इस पुरस्कार की घोषणा नेपाल में IME Nepal Literature Festival में की गयी। अमिताभ बागची को यह पुरस्कार नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलब है कि इस बार इस पुरस्कार के लिए 90 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थीं।
8. प्रथम ग्लोबल रिफ्यूज फोरम का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – जिनेवा
जिनेवा में 17-18 दिसम्बर, 2019 के दौरान प्रथम ग्लोबल रिफ्यूज फोरम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी तथा स्विट्ज़रलैंड की सरकार द्वारा किया गया।
9. नेशनल डिफेन्स कॉलेज का नया कमांडेंट किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – दिप्तेंदु चौधरी
एयर मार्शल दिप्तेंदु चौधरी को नेशनल डिफेन्स कॉलेज का नया कमांडेंट नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे वेस्टर्न एयर कमांड के मुख्यालय में एयर स्टाफ ऑफिसर के रूप में कार्यरत्त थे।
10. विश्व आर्थिक फोरम के लिंग भेद सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – 112वां
हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत को लिंग भेद सूचकांक में भारत को 112वां स्थान प्राप्त हुआ। 2018 में भारत 108वें स्थान पर था।
Comments
Ramkripaljoshin
Nice sir
Dines kumar
Nice
Ashutosh rajput
Helpful
NEELAM YADAV
NICE SIR