हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 1, 2018
First Published: April 1, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्रत्यक्ष बिक्री के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर किस बैंक पर 58.9 करोड़ का जुर्माना लगाया है?
[A] ICICI बैंक
[B] एक्सिस बैंक
[C] स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
[D] पंजाब नेशनल बैंक
Show Answer
Correct Answer: A [ICICI बैंक]
Notes:
भारतीय रिज़र्व बैंक ने प्रत्यक्ष बिक्री के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 58.9 करोड़ का जुर्माना लगाया है।रिज़र्व बैंक के अनुसार, यह जुर्माना नियामकीय प्रावधान का पालन नहीं करने पर उठाया गया है।
यह जुर्माना बैंकिंग रेग्यूलेशन एक्ट 1949 के सेक्शन 47A(1)(C) और सेक्शन 46(4)(I) के अंतर्गत लगाया है।
2. नीति आयोग ने किस जिले को भारत का सबसे पिछड़ा जिला घोषित किया है?
[A] मेवात
[B] एटा
[C] भदोही
[D] बीकानेर
Show Answer
Correct Answer: A [मेवात]
Notes:
नीति आयोग ने मेवात को भारत का सबसे पिछड़ा जिला घोषित किया है। देश के 101 सबसे ज्यादा पिछड़ा होने के संभावना वाले जिलों में मेवात को सबसे नीचे का स्थान मिला है। इसके बाद तेलंगाना का आसिफाबाद, मध्य प्रदेश का सिंगरौली, नगालैंड का किफिरे और उत्तर प्रदेश का श्रावस्ती पांच सबसे पिछड़े जिले हैं। इन जिलों मेंं उत्तर प्रदेश के 8 और बिहार के 12 जिले है।
3. हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री आर के दोरेंद्र सिंह का निधन हो गया। वो किस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
[A] मणिपुर
[B] मेघालय
[C] नागालैंड
[D] त्रिपुरा
Show Answer
Correct Answer: A [मणिपुर]
Notes:
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री आर के दोरेंद्र सिंह का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मणिपुर के 1974 से 1993 के बीच चार बार मुख्यमंत्री रहे और मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।
4. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के डायरेक्टर जनरल कौन चुने गए हैं?
[A] ऋत्विक रंजनम पांडेय
[B] बी किशोर
[C] विनीत जोशी
[D] नीतीश्वर कुमार
Show Answer
Correct Answer: C [विनीत जोशी]
Notes:
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के नए डायरेक्टर जनरल विनीत जोशी चुने गए हैं। वो 5 साल के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के डायरेक्टर जनरल चुने गए हैं। वो 1992 बैच के मणिपुर कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का गठन उच्च शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं कराने के लिए किया गया है। इसके गठन की घोषणा 2017- 18 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल नवंबर में एनटीए के गठन को मंजूरी दी थी।
5. भारत के नए डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर कौन चुने गए हैं?
[A] अनुराग अग्रवाल
[B] मुकुल रात्र
[C] चंद्र भूषण कुमार
[D] इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Correct Answer: C [चंद्र भूषण कुमार]
Notes:
चंद्र भूषण कुमार भारत के नए डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर चुने गए हैं। वो 1995 बैच के आई ए एस अधिकारी हैं। वो इस पद पर 5 साल कार्य करेंगे।
6. भारत के 15वें वित्त आयोग के जॉइंट सेक्रेटरी कौन नियुक्त हुए हैं?
[A] रवि कोटा
[B] चंद्र भूषण कुमार
[C] अनूप सिंह
[D] कृष्ण बहादुर सिंह
Show Answer
Correct Answer: A [रवि कोटा]
Notes:
रवि कोटा भारत के 15वें वित्त आयोग के नए जॉइंट कमिश्नर नियुक्त हुए हैं। रवि कोटा असम- मेघालय के 1993 बैच के अधिकारी हैं। अभी वो असम मेघालय सरकार के प्रधान सचिव हैं। वित्त आयोग संविधान के अनुच्छेद 280 में 1951 में शुरू हुआ था। वित्त आयोग का कार्य केंद्र और राज्य में राजस्व का बंटवारा है ।15 वां वित्त आयोग 27 नवंबर 2017 को राज्यसभा सांसद एन के सिंह की अध्यक्षता में गठित किया गया ।यह 31 अक्टूबर 2019 को अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।
7. रंगीत बांध तीस्ता नदी की किस सहायक नदी पर है?
[A] रांगपो नदी
[B] रंगीत नदी
[C] लाचुंग नदी
[D] रिंगयोंग छू नदी
Show Answer
Correct Answer: A [रांगपो नदी]
Notes:
रंगीत बांध सिक्कम में है। यह तीस्ता नदी की सहायक नदी रंगीत पर बना है। यह सिक्किम के दक्षिण सिक्किम जिले में है। इस परियोजना का निर्माण 1999 में पूर्ण हुआ। इसकी क्षमता 11,75,000 वर्ग मीटर है। यह 60 मेगावॉट विद्युत उतपन्न करता है। इसकी लागत लगभग 492 करोड़ रुपये थी।
8. भारत के कौन से दो राज्य खुले में शौच से पूर्णतया मुक्त हो गए हैं?
[A] केरल और मेघालय
[B] तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश
[C] उत्तराखंड और राजस्थान
[D] मेघालय और त्रिपुरा
Show Answer
Correct Answer: A [केरल और मेघालय]
Notes:
एक सरकारी सर्वे के अनुसार, केरल और मेघालय खुले में शौच से पूर्णतया मुक्त हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार इस मामले में सबसे पीछे हैं जहां केवल 44% घर ही खुले में शौच से मुक्त हो पाए हैं। भारत की सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश को खुले में शौच से मुक्त करना चाहती है।
9. आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों के लिए रूपश्री योजना किस प्रदेश में शुरू हुई है?
[A] महाराष्ट्र
[B] मणिपुर
[C] पश्चिम बंगाल
[D] आंध्र प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: C [पश्चिम बंगाल]
Notes:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों के लिए रूपश्री योजना शुरू की है। इसके तहत गरीब लड़कियों को विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाएगी। इससे 6 लाख लड़कियों को फायदा मिलेगा। इसके लिए 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे पहले प्रदेश में कन्या श्री योजना शुरू की गई थी। इसमें लड़कियों को 18 वर्ष के होने पर 25,000 रुपये मिलते हैं।
10. पाकिस्तान ने हाल ही में किस मिसाइल का परीक्षण किया है?
[A] हत्फ
[B] शाहीन
[C] बाबर
[D] गोरी
Show Answer
Correct Answer: C [बाबर]
Notes:
पाकिस्तान ने 29 मार्च 2018 को सबमरीन क्रूज मिसाइल बाबर का सफल परीक्षण किया है। बाबर पाकिस्तान निर्मित मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 450 किमी है। यह विभिन्न प्रकार के पेलोड ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल एडवांस्ड गाइडेंस और नेविगेशन फीचर से युक्त है। यह हवाई सुरक्षा साधनों में प्रवेश कर सकती है। यह रडार से बचने में सक्षम है। इसका पहला परीक्षण जनवरी 2017 में हुआ।
Very Good Sir, Thanks
Thanks for comment keep visit
very thnx sir this is very useful for us…for all exams….you do more
Dear sir your current affairs are very important for all exam ….please provide some more related to…..
Tq.. It’s very helpful