हिंदी GK एवं करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी – अप्रैल 15, 2018
First Published: April 15, 2018 | Last Updated:April 23, 2023
1. इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किस शहर में होगा?
[A] नई दिल्ली
[B] मुम्बई
[C] गांधीनगर
[D] चंडीगढ़
Show Answer
Correct Answer: A [नई दिल्ली]
Notes:
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली में होगा। इसका आयोजन 25 अक्टूबर 2018 से 27 अक्टूबर 2018 तक होगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) करेंगे।इसकी जानकारी 13 अप्रैल को रेल राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने दी। इसमें 1300 से ज्यादा प्रदर्शनी लगेंगी। इसमें दो लाख से अधिक प्रोफेशनल हिस्सा लेंगे। पिछले साल भी दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस की प्रदर्शनी लगी थी।
2. राष्ट्रमंडल खेलों में टेबिल टेनिस में सिंगल में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?
[A] मनिका बत्रा
[B] मौमा दास
[C] मधुरिका पाटेकर
[D] सेरेष्ठी दास
Show Answer
Correct Answer: A [मनिका बत्रा]
Notes:
मनिका बत्रा टेबिल टेनिस में महिला सिंगल में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-0 से हराया। उन्होंने 11-7, 11-6, 11-2, 11-7 से फाइनल में जीत दर्ज की। मनिका बत्रा ने मौमा दास के साथ सिल्वर भी जीता था। इसके अलावा पुरुष वर्ग में शरत कमल और G साथियान ने रजत पदक जीता है।
3. राम कुमार, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस क्षेत्र से थे?
[A] चित्रकार
[B] फिल्मकार
[C] लेखक
[D] समाजसेवा
Show Answer
Correct Answer: A [चित्रकार]
Notes:
भारत के प्रसिद्ध चित्रकार राम कुमार का 94 वर्ष की उम्र में 14 अप्रैल को निधन हो गया। उनका जन्म 1924 में तत्कालीन ब्रिटिश पंजाब (वर्तमान हिमाचल प्रदेश) के शिमला में हुआ था। वो अमूर्त कला के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें 1972 में पद्मश्री, 1972 में ही प्रेमचंद पुरस्कार, 1986 में कालिदास सम्मान, 2010 में पद्म भूषण, 2011 में ललित कला अकादमी की आजीवन फेलोशिप से सम्मानित किया गया।
4. राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजी में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन सी हैं?
[A] सरजुबाला देवी
[B] सरिता देवी
[C] मैरी कॉम
[D] पिंकी जांगड़ा
Show Answer
Correct Answer: C [मैरी कॉम]
Notes:
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी मैरी कॉम हैं। उन्होंने 45-48 किग्रा वर्ग में आयरलैंड की क्रिस्टिना ओहारा को 5-0 से हराया। मैरीकॉम मुक्केबाजी में पांच बार की विश्वविजेता हैं। इसके अलावा पुरुष वर्ग में गौरव सोलंकी ने 52 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। विकास कृष्ण ने 75 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
5. विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष कौन चुने गए हैं?
[A] अमृता कौर
[B] नीरज कुमार
[C] विष्णु सदाशिव कोकजे
[D] राघव रेड्डी
Show Answer
Correct Answer: C [विष्णु सदाशिव कोकजे]
Notes:
विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे चुने गए हैं। विष्णु सदशिव कोकजे हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। वो 14 अप्रैल 2018 को गुरुग्राम में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चुने गए। विश्व हिंदू परिषद के इतिहास में यह पहला चुनाव था। कोकजे को 131 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंद्वी राघव रेड्डी को 60 मत प्राप्त हुए। विश्व हिंदू परिषद 1964 में स्थापित एक हिंदू धर्म का संघ है। इसकी स्थापना एम एस गोलवलकर और एस एस आप्टे ने की थी। वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के 70 लाख सदस्य हैं।
6. राष्ट्रमंडल खेल 2018 में समापन समारोह में भारत की ध्वजा वाहक कौन हैं?
[A] पीवी सिंधू
[B] मैरी कॉम
[C] हीना सिंधु
[D] विनेश फोगाट
Show Answer
Correct Answer: B [मैरी कॉम]
Notes:
ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में समापन समारोह में भारत की ध्वजा वाहक मैरीकॉम हैं। राष्ट्रमंडल खेल 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चले। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में भारत की ध्वजा वाहक पीवी सिंधू थी। भारत ने इस साल 66 मेडल जीते जो पिछले बार के मुकाबले 2 ज्यादा थे।
7. 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पदक सारणी में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
[A] तीसरा
[B] चौथा
[C] पांचवां
[D] छठा
Show Answer
Correct Answer: A [तीसरा]
Notes:
21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पदक श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ऑस्ट्रेलिया 80 स्वर्ण, 59 रजत और 59 कांस्य पदक के साथ 198 पदक जीत कर पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 45 स्वर्ण, 45 रजत और 45 कांस्य पदक जीत कर कुल 136 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत 26 स्वर्ण, 20 रजत औऱ 20 कांस्य पदक जीतकर कुल 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। कनाडा 15 स्वर्ण, 40 रजत और 27 कांस्य पदक के साथ कुल 82 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। न्यूज़ीलैंड ने 15 स्वर्ण, 16 रजत, 16 कांस्य सहित कुल 46 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर रहा। कुल पदकों की संख्या में भारत, कनाडा से पीछे था लेकिन स्वर्ण पदकों के आधार पर भारत, कनाडा से आगे रहा। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने दूसरा और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था।
8. 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किस देश में होगा?
[A] इंग्लैंड
[B] न्यूज़ीलैंड
[C] भारत
[D] कनाडा
Show Answer
Correct Answer: A [इंग्लैंड]
Notes:
अगले राष्ट्रमंडल खेल 2022 में आयोजित होंगे। ये 22वें राष्ट्रमंडल खेल होंगे। इनका आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगा। बर्मिंघम का चयन बिना वोट के लिए किया गया। इसका आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच होगा। यह आयोजन अलेक्जेंडर स्टेडियम में होगा। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में हुआ। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भारत में नई दिल्ली में हुआ।
9. कृष्णा वन्यजीव अभ्यारण्य कहाँ है?
[A] महाराष्ट्र
[B] आंध्र प्रदेश
[C] केरल
[D] मध्य प्रदेश
Show Answer
Correct Answer: B [आंध्र प्रदेश]
Notes:
कृष्णा वन्यजीव अभ्यारण्य आंध्र प्रदेश में है। यह आंध्र प्रदेश के जलीय सदाबहार क्षेत्र में है। यहाँ किंगफिशर पक्षी की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह मछलीपट्टनम शहर के पास है। इसका क्षेत्रफल 194.81 वर्ग किमी है।
10. भारत-रूस के बीच तीसरा सैन्य- औद्योगिक सम्मेलन किस प्रदेश में आयोजित हुआ है?
[A] आंध्र प्रदेश
[B] केरल
[C] तमिलनाडु
[D] असम
Show Answer
Correct Answer: C [तमिलनाडु]
Notes:
भारत- रूस के बीच तीसरे सैन्य- औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन तमिलनाडु में हुआ है। यह आयोजन तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। इसमें भारत और रूस के बीच 7 सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भारतीय प्राइवेट डिफेंस सेक्टर की कंपनी और रूसी मूल उपकरण निर्माता कंपनियो के मध्य किए गए।
GOOD KNOWLEDGE
I’m very eagerness to go to kbc life changing event
Excellent site please inform me daily for new updates thankyou
very usful information for all compatative exams
Thanks
For knowledge update
Thanks keep visit
Thanks
For knowledge update