BIMSTEC देश करेंगे PANEX-21 का आयोजन

PANEX-21 एक मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास है। यह बिम्सटेक देशों के लिए आयोजित किया जायेगा।

PANEX-21

  • यह एक बहुराष्ट्रीय आपदा राहत अभ्यास है।
  • यह अभ्यास बिम्सटेक देशों के बीच आयोजित जायेगा, इन देशों में शामिल हैं : भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, भारत और थाईलैंड।
  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के जवाब में क्षेत्रीय सहयोग का निर्माण करना है।
  • इसका आयोजन पुणे में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया जायेगा।

यह अभ्यास कैसे आयोजित किया जाएगा?

  • यह प्राकृतिक आपदा के जवाब में सदस्य देशों की क्षमताओं का विश्लेषण करेगा। देश अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगे।
  • अभ्यास तैयारियों और प्रतिक्रिया की प्रक्रियाओं की समीक्षा करेगा। इसके बाद यह संगठित ढांचे के विकास की सिफारिश करेगा।
  • इस अभ्यास के दौरान, देश सैन्य-से-सैन्य सहयोग प्रोटोकॉल पर चर्चा करेंगे।

यह अभ्यास महत्वपूर्ण क्यों है?

  • हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात और अधिक विनाशकारी होते जा रहे हैं। यह मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन के कारण है।समुद्र की सतह के तापमान में वृद्धि चक्रवातों को और अधिक शक्तिशाली बना रही है। समुद्र की सतह के तापमान में वृद्धि से चक्रवातों की हवा की गति बढ़ जाती है। चक्रवात अम्फान से 13 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ था।

Categories:

Tags: , , , , ,

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *