COVAX : विश्व स्वास्थ्य संगठन 2021 की पहली तिमाही में 50 करोड़ वैक्सीन डोज़ का वितरण करेगा

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने हाल ही में कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन 2021 की पहली तिमाही में 50 करोड़ वैक्सीन डोज़ का वितरण करेगा। यह कार्य COVAX पहल के तहत किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक 189 देश कोवाक्स कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। इस कार्यक्रम को विश्व स्वास्थ्य संगठन का समर्थन प्राप्त है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि 2021 के अंत तक 2 बिलियन डोज़ COVAX के सदस्य देशों को प्रदान की जायेंगी। यह डोज़ इन देशों की 20% जनसँख्या के टीकाकरण के लिए पर्याप्त है।

COVAX

भारत GAVI एलायंस की COVAX सुविधा का एक हिस्सा है। इस सुविधा का उद्देश्य सभी देशों को COVID-19 टीके उपलब्ध कराना है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य टीका राष्ट्रवाद को रोकना है। GAVI का पूर्ण स्वरुप Global Alliance for Vaccines है।

eVIN

भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क का उपयोग करके COVID-19 वैक्सीन को स्टोर करने की योजना बनाई है। भारत सरकार eVIN के माध्यम से रियल-टाइम ट्रैकिंग का उपयोग करेगी। EVIN एक स्वदेशी विकसित प्रणाली थी। यह सिस्टम वैक्सीन स्टॉक को डिजिटाइज करता है। यह सिस्टम कोल्ड चेन के तापमान पर भी नजर रखता है और इम्यूनिटी सप्लाई चेन सिस्टम को मजबूत करता है।

Categories:

Tags: , , , , , ,

Advertisement

Comments