किस IIT ने दिव्यांगजनों के लिए ‘Arise-A Standing Wheelchair’ लांच की है?

IIT मद्रास IIT मद्रास ने दिव्यांगजनों के लिए ‘Arise-A Standing Wheelchair’ लांच की है, इस व्हीलचेयर में दिव्यांगजनों को खड़े होने होने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता नही पड़ेगी।

भारतीय मूल के किस अनुसंधानकर्ता ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार का ‘अर्ली करियर रीसर्चर ऑफ़ द ईयर 2019’ अवार्ड जीता?

नीरज शर्मा भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ता डॉ. नीरज शर्मा ने  ऑस्ट्रेलियाई सरकार का ‘अर्ली करियर रीसर्चर ऑफ़ द ईयर 2019’ अवार्ड जीता। उन्हें यह सम्मान अगली पीढ़ी की बैटरी प्रणाली विकसित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। डॉ. नीरज शर्मा सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू साउथ वेल्स में अनुसन्धान कार्य करते हैं।

27वें एझुथाचन पुरस्कारम 2019 के लिए किसे चुना गया है?

आनंद जाने-माने लेखक आनंद को 27वें एझुथाचन पुरस्कारम 2019 के लिए चुना गया है, उन्हें यह सम्मान मलयालम भाषा तथा साहित्य में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। एझुथाचन पुरस्कारम केरल सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।

हाल ही में किस देश ने RCEP में शामिल न होने का निर्णय लिया है?

भारत भारत सरकार ने व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) में शामिल न होने का निर्णय लिया है। इस आर्थिक साझेदारी में भारत को असमान व्यापारिक घाटा होने का आसार था। RCEP 10 आसियान देशों (ब्रूनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम) और इसके 6 FTA साझेदारों (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, चीन, जापान

SACEP की गवर्निंग कौंसिल की 15वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसके द्वारा किया जा रहा है?

प्रकाश जावड़ेकर दक्षिण एशिया कोआपरेटिव पर्यावरण कार्यक्रम (SACEP) गवर्निंग कौंसिल की 15वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया जा रहा है। इस बैठक का आयोजन बांग्लादेश के ढाका में किया जा रहा है। SACEP एक अंतरसरकारी संगठन है, इसकी स्थापना 1982 में दक्षिण एशिया के देशों द्वारा की