विश्व का सबसे पुराना मोती हाल ही में किस द्वीप से प्राप्त हुआ है?

अबू धाबी हाल ही में विश्व का सबसे पुराना मोती अबू धाबी से प्राप्त हुआ है। यह मोती 5800 से 5600 बी.सी. के काल का है। इससे ज्ञात होता है कि संयुक्त अरब अमीरात में 8000 वर्ष पूर्व मोती तथा सीप पायी जाती थीं।

एकुवेरिन 2019 युद्ध अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया गया?

पुणे भारतीय सेना तथा मालदीव नेशनल डिफेन्स फ़ोर्स के बीच महाराष्ट्र के पुणे में 7 से 20 अक्टूबर, 2019 के दौरान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एकुवेरिन 2019’ का आयोजन किया गया। इस वर्ष एकुवेरिन संयुक्त अभ्यास के 10वें अभ्यास का आयोजन किया गया।

गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?

बाकू गुट निरपेक्ष आन्दोलन (NAM) शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन अज़रबैजान के बाकू में किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 25-26 अक्टूबर, 2019 के दौरान किया जायेगा। 18वें NAM शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रीस्तरीय बैठकें तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जायेंगी।

‘ब्रिजिटल नेशन’ पुस्तक के लेखक एन. चंद्रशेखरन किस कंपनी के चेयरमैन हैं?

टाटा संस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में एन. चंद्रशेकरन तथा रूपा पुरुषोत्तम द्वारा लिखित पुस्तक ‘ब्रिजिटल नेशन’ का विमोचन किया। एन. चंद्रशेकरण टाटा संस के चेयरमैन हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2019 का खिताब किसने जीता?

बंगाल वारियर्स बंगाल वारियर्स ने प्रो कबड्डी लीग 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बंगाल वारियर्स ने फाइनल में दिल्ली दबंग को 39-34 से पराजित किया। यह बंगाल का पहला खिताब है।