इंडोनेशिया मास्टर्स में महिला एकल वर्ग का खिताब किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने जीता?

उत्तर – रचानोक इन्तानोन थाईलैंड की बैडमिंटन खिलाड़ी रचानोक इन्तानोन ने इंडोनेशिया मास्टर्स में महिला एकल वर्ग का खिताब जीता, फाइनल में उन्होंने स्पेन की कैरोलिना मारिन को पराजित किया। यह इंडोनेशिया मास्टर्स में उनका दूसरा खिताब है, इससे पहले उन्होने 2010 में इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीता था। रचानोक इन्तानोन 2013 में महिला एकल

हाल ही में सुनंदा पटनायक का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़ी हुई थीं?

उत्तर – संगीत शास्त्रीय गायिका सुनंदा पटनायक का हाल ही में निधन हुआ। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत आल इंडिया रेडियो के साथ 14 वर्ष की आयु में की थी। उन्होंने कलकत्ता में ‘विष्णु विनायक संगीत आश्रम’ की स्थापना की थी। उनके पिताजी प्रसिद्ध कवि बैकुंठनाथ पटनायक थे।

‘अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म उत्सव’ का आयोजन किस भारतीय शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म उत्सव के 9वीं संस्करण का आयोजन कलकत्ता में 19 से 26 जनवरी, 2020 के दौरान किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन पश्चिम बंगाल के सूचना व सांस्कृतिक मामले विभाग के अधीन शिशु किशोर अकादमी द्वारा किया जा रहा है। शिशु किशोर अकादमी 2011 से कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय बाल

पुरुष वर्ग में केरल सरकार का जी.वी. राजा स्पोर्ट्स अवार्ड किसे प्रदान किया गया?

उत्तर – मुहम्मद अनीस भारतीय स्प्रिंटर मुहम्मद अनीस को केरल सरकार द्वारा जी.वी. राजा स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। महिला वर्ग में यह सम्मान पी.सी. तुलसी को प्रदान किया

भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष किस केन्द्रीय मंत्री को चुना गया है?

उत्तर – अर्जुन मुंडा केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को हाल ही में निलंबित भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुना गया है। पिछले वर्ष अगस्त में विश्व तीरंदाजी संघ ने भारत के तीरंदाजी संघ को समानांतर चुनाव करवाने के कारण निलंबित कर दिया था।