केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘Invincible’ नामक एक पुस्तक लॉन्च की, यह किस पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री पर आधारित है?

उत्तर – मनोहर पर्रिकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को उनकी पुण्यतिथि से पहले श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘इनविंसिबल-ए ट्रिब्यूट टू मनोहर पर्रिकर’ नामक पुस्तक भी लॉन्च की। मनोहर पर्रिकर ने 2014 से 2017 तक भारत के रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता को कोरोनावायरस (COVID-19) के बारे में पूछताछ करने के लिए कौन सा टोल-फ्री नंबर जारी किया है?

उत्तर – 1075 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता को कोरोनवायरस (COVID-19) के बारे में जानकारी देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर ‘1075’ जारी किया है। हाल ही में COVID-19 पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में नई दिल्ली में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की उच्च स्तरीय बैठक हुई। भारत ने यूरोपीय संघ, यूरोपीय मुक्त व्यापार

कौन सा देश 1 अप्रैल, 2020 से डिजिटल सेवाओं पर 2% कर लगाने जा रहा है?

उत्तर – यूनाइटेड किंगडम यूनाइटेड किंगडम ने हाल ही में घोषणा की कि वह इस साल 1 अप्रैल से डिजिटल सेवाओं पर 2% कर वसूलना शुरू करेगा। यह कर खोज और विज्ञापन जैसी डिजिटल सेवाओं पर लगाया जायेगा। यह कर £500 मिलियन से अधिक की वैश्विक बिक्री वाली फर्मों पर लागू होगा, जिनका कम से

इम्तियाज खान, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर – सिनेमा बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता इम्तियाज खान का हाल ही में मुंबई में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह ‘यादों की बारात’, ‘धर्मात्मा’ और ‘दयावान’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे। वह दिवंगत अभिनेता अमजद खान के भाई और अभिनेता जयंत के बेटे भी थे।

‘चैत्र जात्रा’ किस राज्य में मनाया जाने वाला वार्षिक उत्सव है?

उत्तर – ओडिशा 16 मार्च, 2020 को ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के कारण चैत्र जात्रा उत्सव को रद्द कर दिया। यह उत्सव चैत्र मास में मंगलवार को मनाया जाता है। दूसरे और तीसरे मंगलवार को अधिक भीड़ होती है। 17 मार्च को दूसरा मंगलवार होने के कारण इस त्यौहार को रद्द कर