धान के भूसे को कंप्रेस्ड बायोगैस के रूप में परिवर्तित करने के लिए भारत के पहले प्लांट की स्थापना किस शहर में की जाएगी?

करनाल धान के भूसे को कंप्रेस्ड बायोगैस के रूप में परिवर्तित करने के लिए भारत के पहले प्लांट की स्थापना हरियाणा के करनाल में घरौंदा नामक गाँव में की जायेगी। यह प्लांट मई 2020 तक बनकर तैयार हो जायेगा। यह प्लांट प्रतिवर्ष 20,000 एकड़ भूमि से निकलने वाले भूसे को गैस में परिवर्तित कर सकता

वोग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब किसने जीता?

दुती चंद भारतीय धाविका दुती चंद ने वोग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ़ द ईयर 2019 का खिताब जीता। उन्होंने 11 अक्टूबर को रांची में नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर इवेंट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था।

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस 2019 कब मनाया गया?

21 अक्टूबर प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य आयोडीन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। आयोडीन सामान्य थाइरोइड फंक्शन तथा शरीर के विकास के लिए बेहद ज़रूरी है।

NCRB के रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में महिलाओं के विरुद्ध सर्वाधिक अपराध किस राज्य में घटित हुए?

उत्तर प्रदेश NCRB के अनुसार 2017 में देश भर में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के 3.59 लाख मामले सामने आये, इसमें सर्वाधिक 56,011 मामले उत्तर प्रदेश में सामने आये। इसके बाद महाराष्ट्र (31,979), पश्चिम बंगाल (30,992), मध्य प्रदेश (29,778), राजस्थान (25,993) तथा असम (23,082) में भी महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामले बड़ी संख्या में