ब्राज़ील में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?

प्रह्लाद सिंह पटेल ब्राज़ील में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक का आयोजन करितिबा में किया गया, इस बैठक में में भारत का प्रतिनिधित्व राज्य संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया।

वज्र प्रहार 2019 अभ्यास का आयोजन भारत द्वारा किस देश के साथ मिलकर किया जा रहा है?

अमेरिका भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “वज्र प्रहार” हाल ही में अमेरिका के सीएटल में शुरू हुआ। इसका आयोजन दोनों देशों के विशेष बलों के बीच किया जा रहा है, इसका उद्देश्य दोनों देशों के विशेष बलों के बीच आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए अभ्यास करना है।इस अभ्यास का समापन 28 अक्टूबर,

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2019 की थीम क्या है?

GirlForce: Unscripted and Unstoppable 11 अक्टूबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार तथा भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना है।

सिमोन बाइल्स किस खेल के साथ जुड़ी हुई हैं?

जिमनास्टिक्स अमेरिकी आर्टिस्टिक जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। अब विश्व चैंपियनशिप में सिमोन बाइल्स के कुल पदकों की संख्या 25 हो गयी है।

किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में ‘South Asia Economic Focus, Making (De) Centralization Work’ नामक रिपोर्ट जारी की?

विश्व बैंक विश्व बैंक ने हाल ही में में ‘South Asia Economic Focus, Making (De) Centralization Work’ नामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश भूटान के बाद दक्षिण एशिया में दूसरी सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गयी है। इस रिपोर्ट में बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रफ़्तार 7% रहने का अनुमान