भारतीय सेना द्वारा ‘हिमविजय’ युद्ध अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश में चीन के साथ लगने वाली सीमा के निकट भारतीय सेना द्वारा  ‘हिमविजय’ नामक युद्ध अभ्यास शुरू किया गया है। इस अभ्यास में M777 होवित्ज़र तथा चिनूक हैवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जायेगा। इस अभ्यास के पहले चरण का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। जबकि इसके दूसरे

इटली की प्रदर्शनी में किस राज्य की जोधैया बाई बैगा की पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया जा रहा है?

मध्य प्रदेश इटली के मिलान शहर में 80 वर्षीय जनजातीय महिला जोधैया बाई बैगा की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी की जा रही है। जोधैया बाई मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के लोरहा गाँव की निवासी हैं।

जापान ओपन 2019 का खिताब किसने जीता?

नोवाक जोकोविच विश्व के नंबर एक  खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जापान ओपन का पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

विश्व व्यापार संघ द्वारा प्रथम विश्व कपास दिवस का आयोजन किस शहर में किया गया?

जिनेवा 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस को मनाया जाता है, इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति द्वारा मनाया जाता है। विश्व कपास दिवस का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।