किस शहर को मंदिरों के शहर के नाम से जाना जाता है?

महाबलिपुरम को मंदिरों के शहर के नाम से जाना जाता है| पहले महाबलिपुरम को मामल्लापुरम के नाम से जाना जाता था| यह तमिलनाडु राज्य में स्थित है| यह भव्य मंदिरों, स्थापत्य और सागर-तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध है|

“शशि कपूर – द हाउसहोल्डर, द स्टार” पुस्तक के लेखक कौन है?

“शशि कपूर – द हाउसहोल्डर, द स्टार” पुस्तक के लेखक असीम छाबड़ा है| यह असीम छाबड़ा द्वारा लिखी गई पहली पुस्तक है| इस पुस्तक में शशि कपूर के व्यक्तित्व के बारे वर्णन किया गया है|

लोकटक झील कहाँ पर स्थित है?

लोकटक झील मणिपुर में स्थित है| इसे मणिपुर की लाइफलाइन माना जाता है तथा यह उत्तर-पुर्वीय भारत की ताजा पानी की सबसे बड़ी झील है| यह झील यहाँ मिलने वाली वनस्पति फुम्दी के लिए प्रसिद्ध है| इस झील का प्रयोग स्थानीय क्षेत्र में सिंचाई, पीने का पानी तथा हाइड्रोपावर उर्जा उत्सर्जित करने के लिए किया

सलमा सिद्दीकी कौन थी?

सलमा सिद्दीकी उर्दू भाषा की प्रसिद्ध लेखिका थी| सलमा सिद्दीकी की प्रमुख कृतियों में अर्श का पाया, पुरानी निवासी, अंधा और एक था लड़का, भरोसा, मंगल सूत्र, समझौता, गिलहरी की बहन, मिट्टी का दीपक शामिल हैं।

लिएंडर पेस का संबंध किस खेल से है?

लिएंडर पेस का संबंध टेनिस से है| लिएंडर पेस युगल एवं मिश्रित मुकाबलों में भाग लेते है| लिएंडर पेस ने कई युगल एवं मिश्रित युगल स्पर्धायें जीती है| इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|