‘पाकिस्तान: कोटिंग द अबिस’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘पाकिस्तान: कोटिंग द अबिस’ पुस्तक के लेखक सुरक्षा मामलों के जानकर तिलक देवेशर है| देवेशर ने अपनी इस पुस्तक में पाकिस्तान के वर्तमान संकट से परे उस देश को प्रभावित करने वाली जहाँ रुग्णता के बारे में जानकारी दी गई है|

कृमि दिवस कब मनाया जाता है?

कृमि दिवस प्रतिवर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस नवजात शिशुओं और स्कूली बच्चों को परीजीवी कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

इंटरनेशनल डे ऑफ़ वुमन एंड गर्ल्स इन साइंस कब मनाया जाता है?

महिला एवं विज्ञान में लडकियों के अन्तराष्ट्रीय दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ़ वुमन एंड गर्ल्स इन साइंस) प्रतिवर्ष 11 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस विज्ञान के क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओं के लिए एक स्टैंड लेने के लिए सभी के लिए एक अवसर के रूप में मनाया जाता है|

विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस रेडियो की प्रासंगिता तथा इसके मनोरंजन, संचार एवं सूचना के माध्यम के रूप पहचान बनाये रखने के तौर पर मनाया जाता है|

ओदन्तपुरी कहाँ पर स्थित है?

ओदन्तपुरी बिहार राज्य के गया में स्थित है| यह बौद्धकालीन भारत का प्रमुख शिक्षा केंद्र था| पाल राजाओं ने इस शिक्षा केंद्र के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था| जो बाद में विश्वविद्यालय में बदल गया था|