विश्व वेटलैड्स दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व वेटलैड्स दिवस प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1971 में ईरान के शहर रामसर में वेटलैड्स पर आयोजित सम्मेलन के प्रतीक स्वरूप पुरे विश्व में मनाया जाता है|

भारत भवन कहाँ पर स्थित है?

भारत भवन मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है| इसका उदघाटन 13 फरवरी 1982, को किया गया था| इसमें आर्ट गैलरी, ललित कला संग्रह आदि विविध कला केंद्र शामिल है| इसकी स्थापना माध्य्प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी|

रिंगसाइड विद विजेंद्र पुस्तक के लेखक कौन है?

रिंगसाइड विद विजेंद्र पुस्तक के लेखक रुद्रनील सेनगुप्ता है| यह पुस्तक बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर विजेंद्र गुप्ता की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक के लिए रुद्र्नील सेनगुप्ता को रामनाथ गोयनका पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|

लूव्र संग्रहालय कहाँ पर स्थित है?

लूव्र संग्रहालय पेरिस में स्थित है| यह संग्रहालय संसार के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। यह एक ‘ऐतिहासिक’ संग्रहालय भी है क्योंकि इसमें पागैतिहासिक काल से लेकर उन्नीसवीं शती तक की वस्तुएँ संग्रहीत हैं। यह सीन नदी (Seine) नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। संग्रहालय का भवन पहले लूव्र का राजमहल था।