प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे

12 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है।

वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन

यह वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन  को चिली और इटली की साझेदारी में यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राष्ट्र और फ्रांस द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन क्षेत्र, शहरों, देशों, व्यवसायों और उन निवेशकों के तेजी से बढ़ते गठबंधन को उजागर करेगा जो शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह सम्मेलन उन देशों के प्रमुख उदाहरण पेश करेगा जो दीर्घकालिक जलवायु महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए योजनाओं और नीतियों का निर्माण कर रहे हैं।

पेरिस जलवायु समझौता

यह समझौता एक बहुपक्षीय जलवायु परिवर्तन प्रक्रिया है। यह एक बाध्यकारी समझौता है जिसने सभी देशों को एक समान उद्देश्य के लिए एकजुट हुए हैं। ये राष्ट्र जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने का प्रयास करेंगे। यह समझौता जलवायु परिवर्तन पर कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि है। 12 दिसंबर, 2015 को पेरिस में पार्टियों के सम्मेलन (COP) के इक्कीसवें सत्र में इसे 196 पार्टियों द्वारा इसे अपनाया गया था। यह समझौता 4 नवंबर, 2016 को प्रभावी हुआ।

COP26

2021 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को COP26 के रूप में जाना जाता है। यह 26वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन है। इसका आयोजन 1 नवंबर से 12 नवंबर, 2021 तक इसे ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम में किया जाएगा।

Categories:

Tags: , , , , , , , ,

Advertisement

Comments