यंग इंडिया पत्रिका के प्रकाशक कौन थे?

यंग इंडिया एक साप्ताहिक पत्रिका थी, जिसे महात्मा गांधीजी प्रकाशित करते थे| यह पत्रिका अंग्रेजी में प्रकाशित होती थी| यह पत्रिका गांधीजी ने अपने विचार एवं दर्शन को प्रसारित करने लिए आरंभ की थी| गांधीजी के लेखों में अनेक सूक्तियाँ होती थी, जो लोगो के लिए महान प्रेरणा का कार्य करती थी|

फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड की स्थापना कब की गई थी?

मशहूर फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड की स्थापना 1902 में की गई थी| 1920 में तत्कालीन राजा किंग अल्फांसो के इससे जुड़ते ही इसका नाम बदल दिया। स्पेनिश भाषा में रियाल का मतलब रॉयल यानी शाही होता है। वर्तमान में यह क्लब दुनिया का सबसे अमीर फुटबॉल क्लब है।

भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया था?

भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लागू किया था| यह वन्यजीवों की तस्करी, अवैध शिकार तथा उनकी रक्षा के लिए लागू किया गया था| इस अधिनियम में कुल 66 धाराएं है, जिन्हें 7 अध्याय और छ: अनुसूचियों में विभाजित किया गया है|

भारत भवन कहाँ पर स्थित है?

भारत भवन मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है| इसका उदघाटन 1982 में किया गया था| यह एक विविध कला संग्रहालय है| यह एक स्वायत संस्था है| इसमें आर्ट गैलेरी, ललित कला संग्रह और विविध कला केंद्र शामिल है|

विश्व वन्य जीव दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व वन्य जीव दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है| 2017 के विश्व वन्य जीव दिवस का विषय-युवाओं की आवाज सुनो रखा गया था| विश्व वन्य जीव दिवस वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय के लक्ष्य को दर्शाता है| वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) का स्थापना 1982 में की