सुपरसोनिक इंटरसेप्टर क्या है?

सुपरसोनिक इंटरसेप्टर भारत में निर्मित एक मिसाइल है| यह मिसाइल कम ऊंचाई में पर आ रही किसी भी बैलिस्टिक शत्रु मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता है| यह इंटरसेप्टर 7.5 मीटर लंबी एक चरणीय ठोस रॉकेट प्रणोदक निदेर्शित मिसाइल है, जिसमे एक नौवहन प्रणाली, एक अत्याधुनिक कंप्यूटर और अक इलेक्ट्रो मकैनिकल एक्टिवेटर लगा हुआ है|

रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी पुस्तक के लेखक कौन है?

रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी पुस्तक के लेखक यासिर उस्मान है| इस पुस्तक में रेखा के बचपन एवं उनके बॉलीवुड के सफ़र के बारे वर्णन किया गया है| इस पुस्तक में उभरते सुपरस्टार के साथ उनके संबंधो के बारे में तथा उनके पति की चौकने वाली आत्महत्या के बारे भी वर्णन किया गया है|

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में स्थित है| यह उद्यान एक राष्ट्रीय उद्यान है| यह उद्यान भारत का सबसे बड़ा पक्षी अभयारणय है, जिसे 1964 में अभयारण्य और 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। यह राष्ट्रीय उद्यान 29 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है|

ओदंतपुरी कहाँ पर स्थित है?

ओदंतपुरी बिहार के गया में स्थित है| यह बौद्धकालीन भारत का प्रमुख शिक्षा केंद्र है| पाल राजाओं ने इस शिक्षा केंद्र के विकास और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था| जो बाद में विश्वविद्यालय में बदल गया था|

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को बनाया जाता है| यह दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए यह दिन महिलाओं के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|