कालिका प्रसाद भट्टाचार्य कौन थे?

कालिका प्रसाद भट्टाचार्य बंगाल के मशहूर लोक गायक थे| बंगाली संगीत में नए लोक तत्वों को शामिल करने का श्रेय कालिका प्रसाद भट्टाचार्य को ही दिया जाता है| इन्होने बैंड दोहर की सह-स्थापना की तथा ये बांग्ला बैंड के प्रमुख गायक थे| इन्होने मोनर मानूष, जत्तीश्वर, तथा बहुबन माझी जैसी फिल्मों में गीत गाये है|

लंदन आई क्या है?

लंदन आई एक बहुत बड़ी चकरी है| यह इंग्लैंड के लंदन में टेम्स नदी के दक्षिणी किनारे पर बनी हुई है| हिंदी में इसे डोलर भी कहते है| इस पूरी लन्दन आई को सिर्फ एक साइड के फ्रेम ने पकड़ रखा है। लंदन आई को मिलेनियम व्हील के नाम से भी जाना जाता है।

मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन ‘पंचमढ़ी” कौनसे जिले में स्थित है?

मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन ‘पंचमढ़ी” सतपुड़ा श्रेणी की महादेव पहाड़ी पर स्थित है| इसकी ऊँचाई लगभग 3600 फीट है| यह मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है| इसे ” सतपुड़ा की रानी” के नाम से जाना जाता है|

माचू पिच्चू कहाँ पर स्थित है?

माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित है। यह कोलम्बस पूर्व युग इंका की सभ्यता के खँडहर है। यह खँडहर ही ऐतिहासिक स्थल है जो माचू पिच्चू के नाम से जाने जाते है। यहाँ उरुबाम्बा घाटी से उरुबाम्बा नदी बहती है। समुद्र तल से यह घाटी 2430 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माचू